Kiara Advani Net Worth: आलीशान घर-गाड़ियों की मालकिन हैं कियारा आडवाणी, एक फिल्म के लिए लेती हैं करोड़ों रुपए

kiara advani net worth : कियारा आडवाणी अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। कियारा आडवाणी ने कभी प्ले स्कूल में काम किया था। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानिए कितनी नेटवर्थ की हैं मालकिन...

kiara advani
Kiara Advani  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कियारा आडवाणी अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं
  • एक्ट्रेस करोड़ों की संपत्ति की मालकीन हैं
  • कियारा के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से

Kiara Advani Net Worth:  कियारा आडवाणी 31 जुलाई को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के अलावा स्टनिंग लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कियारा का असली नाम आलिया आडवाणी हैं। फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस ने अपना नाम बदलकर कियारा रख लिया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि सलमान खान के कहने पर उन्होंने अपने नाम बदला था।2014 में कियारा ने 'फगली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

 कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को पहचान साल 2016 में 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से मिली थी। फिल्म में कियारा ने एम.एस. धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का किरदार निभाया था। कबीर सिंह एक्ट्रेस के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई थी। कियारा आडवाणी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक्टिंग में करियर बनाने से पहले प्ले स्कूल में काम करती थीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों के डायपर तक बदले हैं। आज एक्ट्रेस बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसे में से एक हैं। इसका फायदा कियारा की नेटवर्थ में भी हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

Also Read: Kiara Advani देंगी दीपिका पादुकोण और आल‍िया भट्ट को कड़ी टक्‍कर, इस फ‍िल्‍म मेक‍र की बनीं पहली पसंद

करोड़ों की मालकिन है कियारा आडवाणी (Kiara Advani Networth)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कियारा की कुल नेटवर्थ 23 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा कियारा ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करोड़ों रुपय लेती हैं। एक्ट्रेस मुंबई में एक शानदार अपार्टमेंट की मालकीन है। इस अपार्टमेंट की कीमत 15 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस के पास BMW X5, Mercedes-Benz E220D, BMW 530d जैसी लग्जरियल ब्रांड की गाड़ियां है। कियारा आडवाणी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कुछ नहीं कहा है। दोनों अक्सर लंच डेट और वेकेशन पर साथ में स्पॉट होते हैं। दोनों फिल्म शेरशाह में साथ नजर आए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी कियारा हाल ही में वरुण धवन के संग 'जुगजुग जियो' में नजर आई थीं। इससे पहले वह कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 2 में भी नजर आ चुकी हैं। कियारा आडवाणी अब विक्की कौशल के साथ फिल्म गोविंदा मेरा नाम में नजर आने वाली हैं। फिल्म में कियारा के अलावा भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर