सलमान खान के फॉर्महाउस के जिम में मिला किंग कोबरा, अर्पिता खान के पति ने किया ये खुलासा

Cobra in Salman Khan Farmhouse: सलमान खान इन दिनों फैमिली संग फार्महाउस में रह रहे हैं। यहां हाल ही में उनके जिम में किंग कोबरा मिला तो वहीं फार्महाउस के नजदीक तेंदुआ भी देखा गया।

Aayush Sharma and Salman Khan
Aayush Sharma and Salman Khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सलमान खान के फॉर्महाउस के जिम में मिला किंग कोबरा
  • फॉर्महाउस के नजदीक देखा गया तेंदुआ
  • अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने कहा कि यहां रहना सफारी में रहने जैसा है

कोरोना वायरस के चलते इस समय आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक अपने घर पर ही समय बिता रहे हैं और बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में हैं। सलमान के साथ यहां उनकी मां और दोनों बहने अलवीरा व अर्पिता खान अपने परिवार के साथ हैं।

सलमान का यह फार्महाउस जंगल के बीच बना हुआ है और इस वजह से कई जानवर यहां आ जाते हैं। हाल ही में फार्महाउस में बने सलमान खान के जिम में किंग कोबरा भी मिला। सलमान खान के जीजा और अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि हाल ही में सलमान के जिम में किंग कोबरा मिला तो वहीं फार्महाउस के पास तेंदुआ भी देखा गया था। उन्होंने कहा कि यहां गाय, बकरी, बत्तख और कई जंगली जानवर भी आ जाते हैं ऐसा लगता है कि हम सफारी में रह रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

बता दें कि कुछ दिन पहले सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो पोस्ट की थी जिसमें वो अपने घोड़े को पत्तियां खिलाते नजर आ रहे थे और साथ में वो खुद भी इन पत्तियों को खा रहे थे और उन्होंने यह भी कहा कि यह बहुत अच्छी हैं। सलमान के फैंस उन्हें पत्तियां खाता देख हैरान हो गए थे। इसे पोस्ट कर सलमान ने लिखा था, 'अपने प्यार के साथ नाश्ता करते हुए'। वहीं दूसरी वीडियो में वो घुड़सवारी करते भी दिखे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सलमान ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट कर यह जानकारी दी थी कि वो अपने पिता से अलग रह रहे हैं। कोरोना वायरस से बचने का यही तरीका है कि जो जहां है वहीं रहे और सुरक्षित रहे। सलमान ने अपने फैंस से भी यह अपील की कि इस समय अपने घरों से बाहर ना जाएं। सलमान ने अब हाल ही में फिर एक वीडियो पोस्ट किया और उन लोगों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की जो अपने घर पर नहीं रह रहे और मेडिकल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई रिलीज होने वाली थी जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी हैं। अब कोरोना वायरस के चलते फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसक जाएगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर