रिया के साथ सुशांत की वो यूरोप यात्रा- जिसके बाद सब बदलने लगा, जानिए करीब रहने वालों के दावे

Sushant and Rhea Europe Trip: सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की 2019 की यूरोप यात्रा सुर्खियों में बनी हुई है और अभिनेता की मौत के मामले में इसकी अहम भूमिका बताई जा रही है।

Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रिया के साथ यूरोप यात्रा के बाद से सुशांत के व्यवहार में दिख रहा था बदलाव
  • सोशल मीडिया पर दोनों ने शेयर की थीं तस्वीरें
  • करीब रहने वाले लोगों का दावा- लौटने के बाद अस्वस्थ नजर आ रहे थे अभिनेता

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य जल्दी सुलझता हुआ नहीं दिख रहा है। हर दिन अभिनेता के जीवन के बारे में नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच, उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से सवालों के घेरे में हैं। दरअसल, दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने भी पटना में रिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी है और उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस बीच, सुशांत की रिया के साथ यूरोप की यात्रा हालिया जांच में मामले का एक महत्वपूर्ण पहलू बन गई है।

बता दें कि सुशांत और रिया अक्टूबर 2019 में यूरोप गए थे और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी स्टार के बर्ताव में इस यात्रा के बाद बड़े पैमाने पर बदलाव हुआ था। वास्तव में, उनके साथ काम कर चुके कर्मचारियों ने यहां तक ​​दावा किया कि उनका स्वास्थ्य यूरोप यात्रा के बाद खराब हो गया था। एक नजर सुशांत और रिया की यूरोप ट्रिप पर।

Sushant Rhea Europe Trip

अक्टूबर 2019 में यूरोप की यात्रा:
रिया और सुशांत अक्टूबर में यूरोप यात्रा को लेकर चर्चा में रहे थे। हालांकि सुशांत और रिया चक्रवर्ती ने अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया था, फिर भी वे इंस्टाग्राम पर छुट्टी की अलग-अलग तस्वीरें साझा करते देखे गए। इस दौरान 34 वर्षीय अभिनेता ने कुछ महीने पहले अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट हटा दिए थे, हमें यात्रा से रिया के पिक्स देखने को मिले थे।

अपनी यात्रा के दौरान, इस कपल ने यूरोप में इटली और फ्रांस की यात्रा की थी। दिलचस्प बात यह है कि रिया ने इस साल की शुरुआत में सुशांत के जन्मदिन पर पहली बार उनके साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थीं।

सुशांत के रसोइए का दावा- यात्रा के दौरान थे अस्वस्थ:
कथित तौर पर, नीरज ने कहा कि राब्ता अभिनेता यात्रा के लिए रवाना होने के दौरान बहुत विनम्र और अच्छा व्यवहार कर रहे थे लेकिन लौटने के बाद वह अस्वस्थ थे। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए, उन्होंने दावा किया कि सुशांत यात्रा के बाद उदास दिख रहे थे। उन्होंने कहा, 'वह बुरा महसूस कर रहे थे, और रिया ने उन्हें दवाएं दीं।' इसके अलावा, नीरज ने यह भी कहा कि रिया ने दिवंगत अभिनेता को पिछले कुछ महीनों से लोगों से मिलने नहीं दिया था।

Sushant Rhea in Europe

सुशांत के पूर्व रसोइए अशोक का दावा- यात्रा के बाद कमजोर हो गए थे सुशांत:
सितंबर 2019 में रिया की ओर से निकाले जाने तक सुशांत के रसोइए रहे अशोक ने कहा कि वह कुछ पुराने स्टाफ सदस्यों के संपर्क में रहे, जिन्होंने आखिर तक 'दिल बेचारा' एक्टर के लिए काम किया था। अशोक कहते हैं, 'उन्होंने मुझे बताया कि सर यूरोप से लौटने के बाद कमजोर हो गए थे।'

उन्होंने टाइम्स नाउ को यह भी बताया कि रिया ने पूरी तरह से नियंत्रण में कर लिया था। अशोक ने बताया, 'यूरोप यात्रा के बाद जब तक सुशांत बीमार नहीं पड़ने लगे, तब तक उनका (रिया) सुशांत सर पर नियंत्रण कभी नहीं देखा। शुरुआती दौर में, हमें बताया गया था कि उन्हें डेंगू है, लेकिन अब मुझे पता चल रहा है कि वह डिप्रेशन में थे।'

रसोइया ने पिंकविला को यह भी बताया कि सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और रिया को छोड़कर किसी को भी उन्हें दवा देने की अनुमति नहीं थी। अशोक कहते हैं, 'केशव और नीरज जैसे अन्य स्टाफ सदस्यों ने मुझे बताया है कि उन्हें दवा देने की अनुमति नहीं थी। मुझे जो चीज हैरान कर रही है कि सितंबर में मेरे जाने पर सर जो ठीक थे, वह अचानक बीमार हो गए और अवसाद में चले गए।'

पूर्व सहायक का दावा- कमजोर हो गए थे सुशांत, पड़ गए थे डार्क सर्कल
अंकित आचार्य ने लगभग तीन साल तक सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था, लेकिन रिया के इशारे पर उन्हें निकाल दिया गया था। कपल की यूरोप यात्रा के बारे में बात करते हुए, उन्होंने टाइम्स नाउ से कहा, 'वह वही सुशांत सिंह राजपूत नहीं थे जिनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी।' अंकित ने यह भी आरोप लगाया कि हमेशा मुस्कुराते रहने वाले सुशांत की आंखों के नीचे काले घेरे विकसित हो गए थे और वो यात्रा के बाद कमजोर दिख रहे थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर