Laal Singh Chaddha: शूटिंग से वक्त निकालकर पंजाबी खाने का लुत्फ उठाती दिखीं करीना कपूर, खा रहीं मक्खन और साग

बॉलीवुड
Updated Nov 11, 2019 | 16:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kareena kapoor Photo: करीना कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म लाल सिंह को चड्ढा को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस इस फिल्म में आमिर खान के अपोजिट दिखाई देंगी। हाल ही में करीना कपूर की बेहद खास तस्वीर सामने आई है।

kareena kapoor khan Photo
kareena kapoor khan Photo 
मुख्य बातें
  • हाल ही में करीना कपूर की खास तस्वीर सामने आई है
  • तस्वीर में एक्ट्रेस पंजाबी खाने का लुत्फ उठा रही हैं
  • एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ में है

फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए करीना कपूर और आमिर खान इन दिनों चंडीगढ़ में हैं। बीते दिनों सेट से कई तस्वीरें सामने आई। जहां करीना कपूर सिंपल सलवाल सूट में दिखाई दे रही थी, जबकि आमिर खान बढ़ी हुई दाढ़ी और पगड़ी में नजर आए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अब इसी बीच करीना की एक और तस्वीर सामने आई है। जिसमें वो मक्खन, रोटी और साग खाती दिखाई दे रही हैं।

फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए करीना कपूर इन दिनों पंजाब में है। ऐसे में वो पंजाबी खाने को कैसे मिस कर सकती हैं। हाल ही में उनकी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने करीना की ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वो करीना के खाने की आदत के बारे में बताती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो कैसे अपने डाइट को बलैंस कर चलती हैं और खुद को फिट रखती हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'कुछ लोग अपनी भूख के हिसाब से खाते हैं नाकी साइज को देखते हुए'।

इसके अलावा उन्होंने लिखा- 'और वास्तव में, इसके लिए आपको बस इतना करना चाहिए कि आप शांत रहें और मक्खन-रोटी-साग खाएंगे'। मक्खन-रोटी-साग है क्योंकि करीना कपूर पंजाब में हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar) on

तस्वीर में करीना एक बाइट हाथों में लिए दिखाई दे रही हैं। बता दें कि करीना जहां भी जाती हैं अच्छे खाने को हमेशा महत्व देती हैं। वहीं करीना चौथी बार आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। इससे पहले दोनों थ्री इडियट और तलाश जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इसके साथ ही अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा में एक्टर्स के लुक को देखकर फैंस काफी एक्साइटडे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Filmy Guftagoo (@filmyguftagoo) on

लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड की फेमस फ‍िल्‍म 'फॉरेस्ट गंप'(Forrest Gump 1994) का रीमेक है। टॉम हेंक स्टारर इस फिल्म ने 6 अकेडमी अवॉर्ड जीते थे जिसमें बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट विजुअल इफेक्ट और बेस्ट फिल्म एडिटिंग शामिल थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर