Laal Singh Chaddha: आमिर खान और करीना कपूर खान ने की लाल सिंह चड्ढा की टीम के साथ पार्टी, फोटोज हुईं वायरल

बॉलीवुड
Updated Nov 12, 2019 | 09:46 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Aamir Khan and Kareena Kapoor Khan Party Photos: लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही थी। यहां आमिर खान और करीना कपूर ने टीम के साथ पार्टी की।

Laal Singh Chaddha, Aamir Khan, Kareena Kapoor Khan
Aamir Khan, Kareena Kapoor Khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आमिर खान और करीना कपूर खान ने की चंडीगढ़ में पार्टी
  • लाल सिंह चड्ढा की चंडीगढ़ में चल रही थी शूटिंग
  • पार्टी की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक बार फिर सुपरस्टार आमिर खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। इन दोनों की जोड़ी को 3 इडियट्स और तलाश में काफी पसंद किया गया था और एक बार फिर ये दोनों नई फिल्म में साथ आने वाले हैं। इन दिनों लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही थी। हाल ही में लाल सिंह चड्ढा की टीम ने एक पार्टी रखी।

टीम के साथ करीना और आमिर भी पार्टी का मजा लेते हुए दिखे। यहां करीना ए चैकर्ड पिंक टॉप और डेनिम्स में अच्छी लग रही थीं। उन्होंने अपने लु को एक ब्लैक लैदर जैकेट से लेयर किया। वहीं आमिर एक ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक ब्लेजर में हैंडसम लुक में दिखे। फोटोज देखकर लग रहा है कि लाल सिंह चड्ढा की पूरी टीम ने पार्टी में जमकर मस्ती की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareena_kapoors_world_fc) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareena.arabfc) on

फिल्म के पहले शैड्यूल की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही थी। शूटिंग के सेट की कुछ फोटोज भी वायरल हुई थीं। जिनमें आमिर और करीना का लुक भी सामने आया। आमिर इन वायरल फोटोज में सिख लुक में दिख रहे थे, वहीं करीना पिंक कुर्ते और वाइट सलवार में बिल्कुल सिंपल अवतार में नजर आ रही थीं। दोनों के ही लुक फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं और वे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@poonamdamania) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareena.arabfc) on

आपको बता दें कि लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक्स की Forrest Gump का ऑफिशियल रीमेक है। इस फिल्म ने 6 अकेडमी अवॉर्ड जीते थे जिसमें बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट विजुअल इफेक्ट और बेस्ट फिल्म एडिटिंग शामिल थे। 

आमिर ने अपने जन्मदिन पर लाल सिंह चड्ढा की घोषणा करते हुए कहा था कि उसका नाम है लाल सिंह चड्ढा। ये वायकॉम और आमिर खान प्रोडेक्शंस मिलकर बनाएगा। इसके डायरेक्टर होंगे अद्वैत चंदन, जिन्होंने बनाई थी सीक्रेट सुपरस्टार। एक अंग्रेजी फिल्म आई थी, हॉलीवुड फिल्म, फॉरेस्ट गंप, उसका अडेप्शन है। हमने पैरामाउंट से इसके अधिकार खरीद लिए हैं। लाल सिंह चड्ढा अगले साल दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर