lakme Fashion Week में सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के हुस्न का चला जादू, सब पर भारी पड़ीं ये एक्ट्रेस

lakme Fashion Week 2020: लैक्मे फैशन वीक में बॉलीवुड स्टार्स जमकर जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। चौथे दिन श्रद्धा कपूर, तारा सुतारिया, सारा अली खान समेत कई एक्ट्रेसेस रैंप पर ग्लैमर का तड़का लगती नजर आईं।

lakme Fashion Week 2020
lakme Fashion Week 2020 
मुख्य बातें
  • लैक्मे फैशन वीक में इन एक्ट्रेसेस ने बिखेरा जलवा।
  • मशहूर डिजाइनर के परिधान पहनकर सितारों ने रैम्प वॉक किया।
  • कई एक्ट्रेसेस पहली बार लैक्मे फैशन वीक का हिस्सा बनी।

लैक्मे फैशन वीक के समर कलेक्शन में अब तक कई बॉलीवुड स्टार्स नजर आ चुके हैं। कई एक्ट्रेसेस ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। इस लिस्ट में सारा अली खान से लेकर सई मांजरेकर तक शामिल हैं। सामने आई लैक्मे फैशन वीक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। चौथे दिन कई एक्ट्रेसेस ने अपने पसंदीदा डिजाइनर के लिए शोज टॉपर बनकर रैंप वॉक किया।

लैक्मे फैशन वीक में सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि कई खिलाड़ियों ने भी जलवा बिखेरा है। जिसमें मिताली राज, सानिया मिर्जा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं बात करें सारा अली खान की तो एक्ट्रेस लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अबू जानी के आउटफिट में रैंप वॉक किया। इस दौरान उनकी अदाएं देखने लायक थीं।

सारा अली खान ने एक खूबसूरत, हैवी मैरून लहंगा पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने रफल स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया था। हैवी ज्वैलरी के सााथ उन्होंने मिनिमल मेकअप किया था। सारा जब रैंप पर आईं तो देखने वालों की निगाहें उनपर ही टिकी ही रह गईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने डिजाइनर जोड़ी पंकज और निधि के लिए शोज टॉपर बनीं। इस दौरान उन्होंने बेहद स्टाइल में रैंप वॉक किया। इस लुक में श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी। उन्होंने श्रद्धा ने ब्लैक कलर की फ्लेयर्ड पैंट्स पहनी थीं, जिस पर उन्होंने ब्लैक फैब्रिक बेस्ड ऑफ शोल्डर टॉप पहना था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

अपनी खूबसूरत स्माइल से लोगों का दिल जीतने वाली तारा सुतारिया डिजानर पुनीत बालना के लिए शोज टॉपर बनीं। शो में तारा ने पुनीत के लेटेस्ट कलेक्शन द रॉयल बाग के लहंगे को पहना था। लाइट पिंक कलर के लहंगे में तारा सुतारिया बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

बता दें कि इससे पहले जान्हवी कपूर, आदित्य रॉय कपूर, विक्की कौशल, सई मांजरेकर, मलाइका अरोड़ा जैसे कई स्टार्स लैक्मे फैशन वीक में अपना जलवा बिखेर चुके हैं। लेकिन सबसे ज्यादा दिल दबंग 3 की एक्ट्रेस सई मांजरेकर ने चुराए। बता दें कि सई पहली बार लैक्मे फैशन वीक का हिस्सा बनी थीं। एक्ट्रेस जब रैंप पर उतरीं तो अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों का दिल जीत लिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर