laxmmi bomb के रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने किन्नरों के लिए उठाया ये कदम, दान किए इतने करोड़ रुपये

Akshay kumar New Films: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की दरियादिली से फैंस अच्छी तरीके से वाकिफ हैं। एक्टर समय-समय पर लोगों की मदद के लिए आगे आते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने किन्नरों के लिए खास कदम उठाया है।

Raghava Lawrence Akshay kumar
Raghava Lawrence Akshay kumar 
मुख्य बातें
  • हाल ही में किन्नरों के लिए अक्षय कुमार ने इतने करोड़ रुपये दान किए हैं।
  • राघव लॉरेंस और अक्षय कुमार फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में साथ काम कर रहे हैं।
  • एक्टर की फिल्म सूर्यवंशी जल्द रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की नई फिल्म सूर्यवंशी में अगले महीने रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में एक्टर धमाकेदार एक्शन सीन करते दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ एक बार फिर से कटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। बता दें कि अक्षय कुमार जितनी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं उतना वह अपने दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर ने ट्रांसजेंडर लोगों के लिए खास कदम उठाया है।

अक्षय कुमार ने हाल ही में चेन्नई में पहली ट्रांसजेंडर बिल्डिंग (घर) के लिए 1.5 करोड़ रुपये दान किए। ये घर डायरेक्टर-एक्टर राधव लॉरेंस के ट्रस्ट के तहत बनाई जाएगी। बता दें कि इस बात की जानकारी राघव लॉरेंस ने तस्वीर शेयर कर दी है। इस तस्वीर में उनके साथ अक्षय कुमार भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस तस्वीर में दोनों स्टार्स के साथ कई और लोग भी नजर आ रहे हैं।

दरअसल राघव एक्टर होने के साथ-साथ एक सोशल वर्कर भी हैं। इससे पहले वो शिक्षा सहित कई क्षेत्र में अपना योगदान दे चुके हैं। ऐसे में वो किन्नरों के लिए एक घर बनाना चाहते थे। लक्ष्मी बॉम्ब की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी ये ख्वाहिश अक्षय कुमार के साथ शेयर की थी। जिसके बाद अक्षय कुमार ने 1.5 करोड़ रुपये दान करने का फैसला किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

अक्षय कुमार की इस दरियादिली से राघव काफी खुश हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर खिलाड़ी कुमार का शुक्रिया कहा है। उनके इस पोस्ट पर लोग अक्षय कुमार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि अक्षय अक्सर जरुरतमंद लोगों की मदद करने के लिए समय-समय पर आगे आते रहे हैं। बात चाहे सेना की आर्थिक मदद की हो या फिर आम लोगों की, एक्टर खुलकर मदद करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

लक्ष्मी बॉम्ब अक्षय कुमार निभाएंगे किन्नर का किरदार

राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में अक्षय कुमार एक किन्नर का किरदार निभाने जा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बीते दिनों फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद अक्षय काफी दिनों तक चर्चा में रहें। बता दें कि यह फ‍िल्‍म हॉरर कॉमेडी फ‍िल्‍म होगी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह फ‍िल्‍म 2011 में आई तमिल फ‍िल्‍म मुन्‍नी 2 की हिंदी रीमेक है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर