Most Watched Movies: OTT पर इस साल सबसे ज्यादा देखी गईं ये फिल्में, यामी गौतम ने दीपिका पादुकोण को दी शिकस्त

Most watched movies on OTT: साल 2022 में ओटीटी पर कई फिल्में रिलीज हुईं। आइये जानते हैं कि कौन सी बॉलीवुड फिल्मों को ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा गया।

most watched movies on OTT
most watched movies on OTT 
मुख्य बातें
  • इस साल ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की एक लिस्ट सामने आई। 
  • इस लिस्ट में यामी गौतम स्टारर अ थर्सडे पहले नंबर पर है।
  • अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई गहराइयां लिस्ट में दूसरे नंबर है।

Most watched movies on OTT: साल 2022 सिनेमाघर में रिलीज हुई फिल्मों के लिए बेशक अच्छा नहीं रहा, लेकिन ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों को खूब पसंद किया। सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों की तुलना में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों को ज्यादा अच्छा रेस्पांस मिला। इस साल ओटीटी पर कई फिल्में रिलीज हुईं। आइये जानते हैं कि कौन सी बॉलीवुड फिल्मों को ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा गया। इस साल ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की एक लिस्ट सामने आई। 

यामी गौतम ने दीपिका को दी मात

इस लिस्ट में यामी गौतम स्टारर अ थर्सडे पहले नंबर पर है। डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस फिल्म को 25.5 मिलियन व्यूज मिले हैं, जबकि अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे स्टारर गहराइयां को 22.3 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस लिस्ट में ऋषि कपूर की शर्मा जी नमकीन, अभिषेक बच्चन की दसवीं का भी नाम है। 

Also Read: ओटीटी पर आएगी माधवन की 'रॉकेट्री', जानें कब और कहां देख सकेंगे आप

2022 की सबसे ज्यादा देखी जाने वालीं टॉप फिल्में

  1. अ थर्सडे (डिजनी प्लस हॉटस्टार)- 25.5 मिलियन
  2. गहराइयां (प्राइम वीडियो)- 22.3 मिलियन
  3. कौन प्रवीण थाम्बे? (डिजनी प्लस हॉटस्टार)- 20.2 मिलियन
  4. जलसा (प्राइम वीडियो)- 13.9 मिलियन
  5. शर्माजी नमकीन (प्राइम वीडियो)- 12.7 मिलियन
  6. दसवीं (नेटफ्लिक्स)- 10.4 मिलियन
  7. फॉरेंसिक (जी5)- 8.6 मिलियन
  8. थार (नेटफ्लिक्स)- 7.8 मिलियन
  9. लव हॉस्टल (जी5)- 7.5 मिलियन
  10. लूप लपेटा (नेटफ्लिक्स)- 5.7  मिलियन

इन फिल्मों का है इंतजार 

इस साल कई खास फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जान्हवी कपूर की फिल्म गुड लक जेरी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ सेन ने किया है और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर की अगली फिल्म 'बबली बाउंसर' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह फिल्म 23 सितंबर 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर