TikTok पर छाईं मधुबाला की तरह चेहरे वालीं प्रियंका कंडवाल, डांस वीडियो मचा रहे धमाल

बॉलीवुड
Updated Oct 10, 2019 | 16:42 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुबाला फिलहाल अपने टिकटॉक वीडियोज को लेकर चर्चा का कारण बनी हुई हैं। जी हां, मधुबाला टिकटॉक पर आ चुकी हैं और उनके वीडियोज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है...

TikTok Madhubala look alike Star Priyanka kandwal Famous on Social Media Watch dance Videos
टिकटॉक स्टार मधुबाला।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मधुबाला टिकटॉक पर आ चुकी हैं और उनके वीडियोज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
  • सोशल मीडिया स्टार बनीं मधुबाला ये बॉलीवुड की नहीं बल्कि टिक टॉक की मधुबाला है।
  • टिकटॉक की मधुबाला का असली नाम प्रियंका कंडवाल है।

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रहीं मधुबाला एक बार फिर चर्चा में हैं। खास बात ये है कि मधुबाला अपनी किसी फिल्म, सॉन्ग या फैक्ट को लेकर चर्चा में नहीं है। बल्कि मधुबाला फिलहाल अपने टिकटॉक वीडियोज को लेकर चर्चा का कारण बनी हुई हैं। जी हां, मधुबाला टिकटॉक पर आ चुकी हैं और उनके वीडियोज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ये कैसे हो सकता है तो आपको बता दें कि ये बॉलीवुड की नहीं बल्कि टिक टॉक की मधुबाला है। 
टिकटॉक की मधुबाला का असली नाम प्रियंका कंडवाल है जो कि रातों रात सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका कंडवाल बॉलीवुड एक्ट्रेस मुधबाला के स्टाइल को इतना बखूबी कॉपी करती हैं कि सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें आज की मधुबाला बता रहे हैं। 

 

 

 

 


सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका के वीडियो की खूब तारीफ करते हैं। यूजर्स उन्हें मधुबाला की लुक अलाइक तो कुछ उनको 2019 की मधुबाला कहते हैं। यही वजह है कि प्रियंका भी मधुबाला के फेमस गानों पर उन्हीं की तरह अदाएं कॉपी करती नजर आती हैं।  

 

 

 

 

 


प्रियंका कंडवाल टिकटॉक पर खूब एक्टिव हैं। अब तक वो 60 से ज्यादा टिकटॉक वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर चुकी हैं। उनके ज्यादाकर वीडियो मधुबाला से इंस्पायर हैं। अपने एंटरटेनिंग वीडियोज के कारण प्रियंका अब टिकटॉक स्टार बन चुकी हैं। आपको बताते चलें प्रियंका के अब तक 70 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।   

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर