Throwback: माधुरी दीक्षित ने संजय दत्त के जेल जाते ही तोड़ा था रिश्ता, ऋचा शर्मा ने इंटरव्यू में किए थे खुलासे

Madhuri Dixit Sanjay Dutt Throwback Interview: संजय दत्त ने पहली शादी ऋचा शर्मा से की थी। जब उनके और माधुरी दीक्षित के रिश्ते की खबर पूरी इंडस्ट्री में फैल रही थी, तब ऋचा कैंसर से जंग लड़ रही थीं...

sanjay Dutt went jail Madhuri Dixit cut off all ties Wife Richa Sharma reveals in Throwback interview
ऋचा शर्मा, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित।   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर दिया था।
  • संजय और माधुरी के रिश्ते की खबर पूरी इंडस्ट्री में फैल रही थी, तब ऋचा कैंसर से जंग लड़ रही थीं। 
  • इस रिलेशन का असर संजय की शादीशुदा जिंदगी पर भी पड़ा था।

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर दिया था। साथ ही इस रिलेशन का असर संजय की शादीशुदा जिंदगी पर भी पड़ा था। जैसा कि संजय दत्त ने पहली शादी ऋचा शर्मा से की थी। जब उनके और माधुरी के रिश्ते की खबर पूरी इंडस्ट्री में फैल रही थी, तब ऋचा कैंसर से जंग लड़ रही थीं। 
साल 1993 में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मामले में संजय दत्त को अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। संजय की गिरफ्तारी के बाद माधुरी ने खुद को उनसे पूरी तरह से अलग कर लिया। यहां तक कि माधुरी दीक्षित ने तब ये तक कहा था उनका संजय से कोई लेना-देना नहीं है।
संजय दत्त के जेल जाने से पहले पत्नी ऋचा शर्मा को भी उनके और माधुरी के अफेयर के बारे में पता चला था। जब माधुरी दीक्षित ने संजय दत्त को छोड़ दिया था। तब रिपोर्ट्स में कहा गया कि ऋचा ने अपनी बहन को संजय को यह बताने के लिए कहा था कि दोनों के बीच अब सबकुछ खत्म हो चुका है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sanjay.madhuri) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sanjay.madhuri) on

ऋचा शर्मा ने तब स्टारडस्ट मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के रिश्ते और अपनी मुश्किल में पड़ी शादी के बारे में बात की थी। ऋचा ने कहा था, 'संजय को अपने जीवन में हर मोड़ पर किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है, जिसपर वो इमोशनली डिपेंड हो सके। जैसे वो माधुरी पर निर्भर थे। जब उन्होंने संजय को छोड़ दिया तो वो पूरा तरह से बिखर गए थे।'

संजय दत्त जेल में थे तब माधुरी दीक्षित ने उनसे सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे। जब संजय पैरोल पर बाहर आए, तब उन्होंने माधुरी के अफेयर से इंकार करने वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sanjay.madhuri) on


संजय दत्त ने कहा था, 'मैं उनके बयान से प्रभावित नहीं हूं। मैं उनका कलीग रहा हूं और मैंने उनके साथ बहुत सारी फिल्में की हैं। मुझे अपने सभी को-स्टार्स के साथ सही तालमेल स्थापित करने की जरूरत है। ये माधुरी या श्रीदेवी हो सकती हैं। जैसे गुमराह के पहले कुछ दिन मैं कंफरटेबल नहीं था क्योंकि आप जानते हैं कि श्रीदेवी कैसी हैं? वह अलग-थलग हैं और मुझे उनसे बात करनी थी। इसलिए माधुरी ने जो कहा वह मुझे उतना परेशान नहीं कर रहा है।' संजय ने 1993 में मूवी मैगजीन के साथ एक इंटरव्यू में ये कहा था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर