Tik Tok video: माधुरी दीक्षित के गाने पर इस शख्स ने किया पानी के अंदर डांस, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड
Updated Nov 16, 2019 | 19:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Tik Tok video: बॉलीवुड एक्टर के बीच टिक टॉक को लेकर दीवानगी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। बता दें कि स्टार अपनी फिल्मों का प्रमोशन टिक टॉक के जरिए करते हैं।

टिक टॉक वीडियो
टिक टॉक वीडियो 
मुख्य बातें
  • माधुरी दीक्षित ने एक दो तीन गाने पर बनाया जबरदस्त टिक टॉक वीडियो
  • इस शख्स ने माधुरी के गाने पर पानी के अंदर डांस किया
  • वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है

लोगों के बीच टिक टॉक को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। इस एप पर लोग कभी एक्टिंग तो कभी डांस करते दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर टिक टॉक वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित का एक टिक टॉक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित मशहूर गाना एक दो तीन पर डांस करते दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके फैंस भी इस गाने पर टिक टॉक वीडियो बना रहे हैं।

माधुरी दीक्षित का गाना एक दो तीन उनके बेहतरीन गानों में से एक है। ये गाना उनकी ही फिल्म तेजाब से है। हाल ही में इस फिल्म को 31 साल हुए थे। इस मौके पर एक्ट्रेस ने गाना एक दो तीन पर टिक टॉक वीडियो बनाया। माधुरी दीक्षित के इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद फैंस भी लगातार इस गाने पर टिक टॉक वीडियो बना रहे हैं।

खास बात है कि इस गाने पर फैंस ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी है। किसी ने पानी में डांस किया तो किसी ने अपने जबरदस्त स्टेप्स से लोगों का दिल जीत लिया।

 

 

 

टिक टॉक की एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। यही एक वजह है कि इस ऐप पर बॉलीवुड सितारें भी मौजूद हैं। वहीं कई लोग टिक टॉक का हिस्सा इसलिए बनते हैं ताकी वो बॉलीवुड स्टार्स के साथ डूएट बना सकें। ऐसे में माधुरी दीक्षित के एक दो तीन गाने पर दिए गए चैलेंज पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। कई फैंस इस चैलेंज में माधुरी दीक्षित को टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं।

 

 

माधुरी दीक्षित फिल्मों से दूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक दो तीन का ये टिक टॉक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर