Arora Sisters में होगा एंटरटेनमेंट का डबल ब्लास्ट! क्या एकसाथ दिखेंगे अरबाज खान और अर्जुन कपूर

Arbaaz Khan And Arjun Kapoor In Arora Sisters: कुछ दिन पहले ही यह खबर सामने आई थी कि अब मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा अपना शो लेकर ओटीटी पर आ रही हैं। अब यह कहा जा रहा है कि इस शो में मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान और बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर एक साथ नजर आने वाले हैं।

Arbaaz Khan And Arjun Kapoor In Arora Sisters, Malaika Arora And Amrita Arora Show Arora Sisters Update
Malaika Arora, Arjun Kapoor And Arbaaz Khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अरोड़ा सिस्टर्स शो को लेकर फैंस हैं बेकरार।
  • मलाइका और अमृता पर आधारित है यह शो।
  • इस शो में साथ नजर आएंगे अरबाज और अर्जुन। 

Arbaaz Khan And Arjun Kapoor In Arora Sisters: अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मलाइका अरोड़ा अब एक नए अंदाज में ओटीटी पर नजर आने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ एक शो करने वाली हैं। मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा पर आधारित इस शो का नाम अरोड़ा सिस्टर्स है जो डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। कहा जा रहा है कि अब इस ओटीटी शो की वजह से मलाइका अरोड़ा के पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कुछ पता चलेगा। हाल ही में यह खबर आई है कि अब इस शो में मलाइका अरोड़ा के एक्स हस्बैंड अरबाज खान और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर एक साथ नजर आएंगे।

Also Read: सपना चौधरी ने चार साल पुराने इस मामले में किया सरेंडर, फिर इस शर्त पर हुईं रिहा

शो के मंच पर साथ दिखेंगे अरबाज खान और अर्जुन कपूर

पिंकविला की एक खबर के अनुसार, अरोड़ा सिस्टर्स शो में अब मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि यह दोनों अलग-अलग एपिसोड में दिखाई देंगे। अरबाज खान और अर्जुन कपूर के अलावा इस शो में अमृता और मलाइका के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त भी देखने को मिल सकते हैं। यह शो मलाइका और अमृता के पर्सनल लाइफ पर आधारित होगा। 

Also Read: प्लेन की इकोनामी क्लास में रूह बाबा उर्फ कार्तिक आर्यन को देख उड़े फैंस के होश, चुटकी लेते हुए ट्रोलर्स‌ बोले- कंजूस है

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ जाने-माने सिब्लिंग्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हैं। यह दोनों अपने फैशन सेंस से कभी भी फैंस को निराश नहीं करती हैं। प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी होने के बाद भी यह दोनों बहने एक दूसरे के साथ वक्त बिताती हैं और वेकेशन पर भी जाती हैं। मलाइका अरोड़ा गुड़ नाल इश्क मीठा, छैयां छैयां और रंगीलो मारो ढोलना जैसे गाने के लिए फेमस हैं वहीं उनकी बहन अमृता अरोड़ा को फिल्म कितने दूर कितने पास, आवारा पागल दीवाना और कमबख्त इश्क में देखा गया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर