ग्लैमरस अंदाज में अर्जुन कपूर के घर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, दोनों की नजदीकियां देख लोगों ने किए 'भद्दे कमेंट्स'

मलाइका अरोड़ अपने बॉयफ्रेंड व एक्टर अर्जुन कपूर के अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचीं। दोनों की तस्वीरें सामने आईं जिसपर लोगों ने भद्दे कमेंट्स किए।

Arjun Kapoor and Malaika Arora
Arjun Kapoor and Malaika Arora  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दिवाली के मौके पर साथ दिखे मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर।
  • प्रोटेक्टिव बॉयफ्रेंड की तरह मलाइका के साथ नजर आए अर्जुन।
  • मलाइका- अर्जुन की तस्वीरों पर लोगों ने किए 'भद्दे कमेंट्स'।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सबसे चर्चित स्टार कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं और कई बार साथ नजर आते हैं। इतना ही नहीं मलाइका अक्सर अर्जुन के घर पार्टीज में भी पहुंचती हैं। हाल ही में मलाइका एक्टर अनिल कपूर (अर्जुन कपूर के चाचा) के घर दिवाली पार्टी में पहुंचीं और इस दौरान ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। 

इस लुक में नजर आईं मलाइका

इस दौरान मलाइका पिंक कलर की सिल्क साड़ी और येलो नियॉन कलर का ब्लाउज पहने दिखीं। इसके साथ उन्होंने चोकर पहना और बालों का बन बनाते हुए अपना लुक कंप्लीट किया। तो वहीं अर्जुन ब्लैक कुर्ता पजामा पहने दिखे। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलीं। अनिल कपूर की दिवाली पार्टी के बाद अर्जुन प्रोटेक्टिव बॉयफ्रेंड की तरह मलाइका का हाथ थामे उनको कार तक लेकर जाते दिखे, जिसकी वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। जहां एक तरफ फैंस दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं फोटो पर भद्दे कमेंट्स करने वालों की भी कमी नहीं है।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

मलाइका- अर्जुन की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लोगों ने दोनों की उम्र के फासले को टारगेट किया और इन्हें मां- बेटे की जोड़ी तक कह दिया। इसके साथ ही लोगों मालूम हो कि मलाइका उम्र अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं, जिसके चलते वो अक्सर लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। हालांकि वो यह साफ कर चुकी हैं कि उनकी उम्र के फासले का उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ता।

2019 में ऑफिशियल किया रिश्ता

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साल 2019 में सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। इसके बाद से दोनों की अक्सर साथ में तस्वीरें सामने आती रहती हैं। दोनों की शादी की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं लेकिन उन्होंने हमेशा इनका खंडन किया है। मालूम हो कि मलाइका ने साल 1998 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है लेकिन साल 2017 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद से मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर