Malaika Birthday: 11 साल की उम्र में हो गया था मलाइका के पेरेंट्स का तलाक, अरबाज से शादी के लिए खुद की थी पहल

बॉलीवुड
Updated Oct 23, 2019 | 07:34 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का आज जन्मदिन है और वो 46 साल की हो गईं हैं। उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

Malaika Arora with Arbaaz Khan
Malaika Arora with Arbaaz Khan 
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा का आज जन्मदिन है और आज वो 46 साल की हो गईं हैं
  • मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी लेकिन शादी के 18 साल बाद उन्होंने तलाक ले लिया
  • मलाइका इन दिनों खुद से 11 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का आज जन्मदिन है और वो 46 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 23 अक्टूबर को महाराष्ट में ठाणे में हुआ था। मलाइका उस समय केवल 11 साल की थीं जब उनके पेरेंट्स का तलाक हुआ। इसके बाद उनका परिवार चेंबुर शिफ्ट हो गया। उन्होंने चेंबुर के विवेकानंद स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने जय हिंद कॉलेज में एडमिशन लिया लेकिन वो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं। 

मलाइका ने एमटीवी में वीजे के तौर पर काम किया। उन्होंने Club MTV, Love Line और Style Check जैसे शो में काम किया। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कई ऐ़ड फिल्मों व गानों में काम किया। वो गुड नाल इश्क मीठा और छईंया- छईंया जैसे गानों में नजर आईं, जिससे उन्होंने अलग पहचान भी बनाई। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 

ऐसे हुई अरबाज खान से मुलाकात

मलाइका अरोड़ा की मुलाकात साल 1998 में अरबाज खान से एक ऐड फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। यह उनका पहली नजर का प्यार था। इसके बाद जल्द ही उन्होंने एक- दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और करीब 5 साल बाद दोनों ने शादी कर ली। 

मलाइका ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि हालांकि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन उन्होंने (मलाइका ने) पहले अरबाज से शादी करने के लिए कहा था। अरबाज ने मुझे प्रपोज नहीं किया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Basking in neon ....#mycolouroftheseason#nyc# A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 

अर्जुन कपूर को कर रही हैं डेट

अर्जुन से अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा था कि वो उम्र में भले ही अर्जुन से बड़ी हों लेकिन इस वजह से उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि कम उम्र के लड़के के साथ रिलेशनशिप होने के चलते जज किया जाना गलता है, क्यों किसी महिला को खुद से कम उम्र के शख्स से प्यार नहीं हो सकता? एक्ट्रेस ने कहा कि अगर कोई शख्स उन्हें खुश रखता है तो वो क्यों उसके साथ नहीं हो सकतीं और यह किस तरह दूसरों को नुकसान पहुंचाता है?

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर