बिना जींस के अर्जुन कपूर की शर्ट पहन बाहर आईं मलाइका अरोड़ा?, फैंस ने किए ऐसे कमेंट

सोशल मीडिया पर मलाइका की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। 'छइयां छइयां’ गर्ल ने ओवरसाइज व्हाइट शर्ट पहनी है। इसके नीचे उन्होंने पैंट या जींस नहीं पहनी थी

Malaika Arora wears Arjun kapoor shirt
Malaika Arora wears Arjun kapoor shirt 

Malaika Arora without pant: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। वह कभी अपने बयान तो कभी अपनी नई तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अर्जुन कपूर संग अपने रोमांस पर बात की तो अब वह अपनी तस्वीरों के चलते छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। 

'छइयां छइयां’ गर्ल ने ओवरसाइज व्हाइट शर्ट पहनी है। इसके नीचे उन्होंने पैंट या जींस नहीं पहनी थी। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को एक कैप के साथ कंप्लीट किया है। मलाइका इस लुक में काफी यूनिक लग रही थीं। हालांकि उनका ये अंदाज काफी फैंस को पसंद नहीं आया। इन तस्वीरों पर फैंस अलग -अलग तरीके की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ ने लिखा है- ‘नीचे कुछ पहन तो लिया होता।’

Also Read: उर्वशी रौतेला को बोनी कपूर ने गलत जगह किया टच?, वीडियो देख एक्ट्रेस को आया गुस्‍सा

एक यूजर ने लिखा, पैंट पहनना भूल गई क्या? दूसरे ने कमेंट किया, जल्दी में पैंट पर ही रह गई दीदी की। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये तो अर्जुन कपूर की शर्ट है। मलाइका अरबाज खान से तलाक लेकर अपनी उम्र से काफी एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। इस वजह से वह कई बार फैंस के निशाने पर आ जाती हैं। 

पहले हुई थी ये गलती 

कुछ समय पहले मलाइका अरोड़ा ने इंस्‍टा स्‍टोरी (Malaika Arora Instagram Story) के माध्‍यम से बताया था कि उस वक्‍त सब लोग कोरोना से डरे थे और फूंक फूंक कर कदम रख रहे थे। उस दौरान मैं एक रेस्टोरेंट के बाथरूम में गई थी। वहां मैंने अपनी कोहनी से दरवाजा खोला। अपने पैर से टॉयलेट सीट उठाई। टिशु पेपर से पानी की टंकी चलाई और हाथ धोकर बाहर आई। जब मैं अपनी सीट पर आई तो मुझे अहसास हुआ कि मैंने अपनी पैंट ऊपर नहीं चढ़ाई है। इसके बाद उनकी हालत खराब हो गई। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर