Malaika Arora Hot Photo: गोवा में हॉटनेस का जादू चला रहीं मलाइका अरोड़ा, पूल किनारे स्‍विमसूट में आईं नजर

Malaika Arona Goa Vacation: बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ इन द‍िनों गोवा में एन्‍जॉय कर रही हैं। उन्‍होंने कई हॉट तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Malaika Arora in Goa
Malaika Arora in Goa 
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ गोवा में एन्‍जॉय कर रही हैं।
  • उन्‍होंने कई हॉट तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
  • ताजा तस्‍वीर में मलाका अरोड़ा स्विमवियर में नजर आ रही हैं और पूल किनारे पोज दे रही हैं।

Malaika Arona Goa Vacation: बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ इन द‍िनों गोवा में एन्‍जॉय कर रही हैं। उन्‍होंने कई हॉट तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ताजा तस्‍वीर में मलाका अरोड़ा स्विमवियर में नजर आ रही हैं और पूल किनारे पोज दे रही हैं। उनका पूरा शरीर पानी से भीगा हुआ नजर आ रहा है। चश्‍मा लगाए मलाइका का यह हॉट अंदाज देख फैंस आहें भर रहे हैं। चार घंटे में उनके इस फोटो को चार लाख लाइक्‍स मिल चुके हैं। 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अमृता अरोड़ा के बीच हॉलिडे होम में छुट्टियां मना रहे हैं, जिसकी कुछ खूबसूरत झलकियां उन्होंने शेयर भी की हैं। मलाइका ने कई तस्‍वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मलाइका काफी खूबसूरत दिख रही हैं। एक फोटो में वह टू पीस में नजर आ रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर ने भी कुछ तस्‍वीरें साझा की हैं। 

बता दें कि मलाइका और अर्जुन काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्‍सर छुट्टियां बिताने साथ जाते हैं। अर्जुन खुद से कई साल बड़ी मलाइका की हॉटनेस के दीवाने हैं। मलाइका अरोड़ा 47 साल की हो चुकी हैं ले‍किन फ‍िटनेस के मामले में 26 साल की अदाकाराओं को भी टक्‍कर देती हैं। उनकी पर्सनैलिटी पर बढ़ती उम्र का असर नहीं पड़ा है। 

मलाइका फ‍िल्‍मी पर्दे से दूर हैं लेकिन अपनी हॉट तस्‍वीरें और वीडियोज इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका जो कुछ भी पहनती हैं उन आउटफिट्स में जान फूंक देती हैं। उपर से उनकी ग्‍लोइंग स्‍किन उनकी खूबसूरती में और भी चार चांद लगाती है। मलाइका खुद को फ‍िट रखने के लिए रेग्‍युलर जिम जाती हैं, योग करती हैं और समय समय पर पोल डांस भी करती हैं। मलाइका को लाखों यूजर्स इंस्‍टाग्राम पर फॉलो करते हैं और वह आए दिन एक से एक हॉट तस्‍वीरें उनके ल‍िए शेयर करती हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर