Malaika Arora Wedding plan: शादी को लेकर मलाइका अरोड़ा का खुलासा, इस रिवाज से बनना चाहती हैं दुल्‍हन

बॉलीवुड
Updated Nov 05, 2019 | 11:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Malaika Arora Wedding plan: एक तरफ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर संग रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं और दूसरी तरफ उन्‍होंने अपनी शादी को लेकर एक खुलासा कर द‍िया।

Arjuna kapoor and Malaika
Arjuna kapoor and Malaika  

Malaika Arora Wedding Detail: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं यह बात अब किसी से छुपी हुई नहीं है। जहां कुछ समय तक दोनों चोरी- छुपे साथ में समय बिताते थे और छुट्टियों पर जाते थे वहीं अब दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। फैंस को इंतजार है कि ये दोनों सितारे कब एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। कई बार शादी की तमाम अफवाहें भी आईं लेकिन दोनों ने उनका खंडन किया। 

अर्जुन कपूर से अफेयर के बीच अब मलाइका ने शादी को लेकर नेहा धूपिया के चैट शो में बात की है। मलाइका ने नेहा के सवाल के जवाब में कहा कि मैं व्‍हाइट वेडिंग चाहती हूं जो समंदर किनारे हो। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मलाइका के इस खुलासे के बाद फैंस उन्‍हें दुल्‍हन के रूप में देखने को काफी एक्‍साइटेड हो गए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

अर्जुन- मलाइका के रिश्ते को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे। दोनों अक्सर साथ नजर आते थे लेकिन कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की थी। इस साल अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर दोनों साथ में छुट्टियां बिताने गए थे और तभी मलाइका ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। मलाइका ने अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें दोनों एक- दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर