Sonu Sood As God!: सोनू सूद को भगवान मानकर ये शख्स कर रहा पूजा, बॉलीवुड एक्टर ने वीडियो देख दिया ये जवाब

Sonu Sood Worship By Man As God: सोनू सूद की फोटो को भगवानों के बीच रखकर एक शख्स पूजा कर रहा है। क्योंकि सोनू की मदद से ही उस शख्स की मां वापस उसे मिल सकीं...

Sonu Sood photo among Gods place and worships by man after bollywood Actor send his mother home
सोनू सूद।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोनू सूद लगातार प्रवासी श्रमिकों को घर भेजने के प्रयासों में लगे हए हैं।
  • श्रमिकों को घर भेजने के प्रयासों के लिए पूरे भारत में सोनू की प्रशंसा हो रही है।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों को घर भेजने के प्रयासों की पूरे भारत में लोग प्रशंसा कर रहे हैं। बसों, ट्रेन या जैसे संभव है सोनू प्रवासियों को घर भेजकर निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। ऐसे में सोनू को लोगों के दिल में कितना सम्मान मिला है ये इन दिनों सोशल मीडिया पोस्ट्स में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
सोनू सूद ने एक वीडियो को रीट्वीट किया है जिसमें एक व्यक्ति बॉलीवुड अभिनेता की फोटो को भगवानों के बीच रखकर पूजा कर रहा है। क्योंकि सोनू की मदद से ही उस शख्स की मां वापस उसे मिल सकीं। 
वीडियो शेयर करके हुए उस व्यक्ति ने लिखा, 'जो मां से मिला दे वो भगवान होता है जो मां से मिला दे वो भगवान होता है सोनू सूद जैसा हर इन्सान भगवान नहीं होता है सोनू सूद मैं तो आपको भगवान ही मानता हूं अपने मेरे सपनों को बचाया और मां से मिलाया।'


सोनू सूद ने किया इस वीडियो पर रिप्लाय
सोनू ने उस शख्स से वीडियो पर बड़े ही सज्जन तरीके से रिप्लाय किया है। सोनू ने लिखा, 'अरे भाई ऐसा मत कर... मां से कहना मेरे लिए भी रोज दुआ मांग लें। सब सही हो जाएगा...।'


100 प्रवासियों को ट्रेनों से सोनू सूद ने भेजा घर 
अभिनेता सोनू सून ने हाल ही में ट्रेनों से 1000 से अधिक प्रवासियों को यूपी और बिहार भेजने की व्यवस्था की थी। वास्तव में सोनू खुद ही व्यवस्थाओं को व्यक्तिगत रूप से देखने और उन्हें विदाई देने के लिए स्टेशन भी पहुंचे थे। इसके अलावा सोनू ने उनके लिए भोजन किट और सैनिटाइटर की भी व्यवस्था की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर