Miss World 2019: मिस वर्ल्ड 2019 की प्रतियोगिता में सेकंड रनरअप रहीं भारत की सुमन राव, बनीं मिस वर्ल्ड एशिया

बॉलीवुड
Updated Dec 14, 2019 | 23:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Miss World 2019: 69वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जमैका की टोनी-एन सिंह विजेता रहीं। वहीं भारतीय सुंदरी सुमन राव ने मिस वर्ल्ड एशिया 2019 का ताज अपने नाम किया है।

Miss world 2019
Miss world 2019 
मुख्य बातें
  • 69वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में सुमन राव को मिस वर्ल्ड एशिया चुना गया है।
  • सुमन जब एक साल की थी तब मुंबई शिफ्ट हो गईं थी।
  • सुमन राव का जन्म 23 नवंबर 1999 को हुआ था।

मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब इस बार जमैका की टोनी-एन सिंह ने जीता है। वहीं भारत की सुमन राव इस प्रतियोगिता में सेकेंड रनरअप रहीं। बता दें कि 69वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में राजस्थान की सुमन राव को मिस वर्ल्ड एशिया चुना गया है। बता दें कि सुमन एक साल की थी जब उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था। उन्होंने यहीं से अपनी पढ़ाई-लिखाई पूरी की। फेमिना मिस इंडिया 2019 की विजेता सुमन राव मिस वर्ल्ड 2019 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।

69वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के टॉप 5 में जगह बनाने के बाद देश के कोने कोने से लोग सुमन राव को बधाईयां दे रहे हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने मिस वर्ल्ड एशिया 2019 का ताज हासिल कर देश को गौरवान्वित किया है। 20 वर्षीय सुमन राव इससे पहले मिस इंडिया राजस्थान 2019 की विजेता भी रही हैं।

बता दें कि राजस्थान के उदयपुर के पास एक छोटे से गांव की रहने वाली सुमन राव एक मॉडल और ट्रेंड डांसर हैं। उनका का जन्म 23 नवंबर 1999 को हुआ था। सुमन के पिता एक ज्वैलर हैं और मां हाउसमेकर हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Suman Rao (@sumanratanrao) on

 

नवी मुंबई के महात्मा स्कूल ऑफ एकेडमिक से सुमन राव ने पढ़ाई की। साल 2018 में  सुमन मिस नवी मुंबई कॉन्टेस्ट में फर्स्ट रनरअप रहीं। इसके अलावा वो फेमिना मिस राजस्थान 2019 भी रहीं हैं। इस प्रतियोगिता के बाद उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2019 के पेजेंट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व भी किया है। 15 जून 2019 में उन्हें मिस इंडिया का ताज पहनाया गया। मॉडल होने के साथ-साथ सुमन राव एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं।

 

मिस वर्ल्ड 2019 में ब्यूटी विद अ परपस सेगमेंट में उन्होंने आदिवासी महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता के जरिए उनकी मदद करने की पहल की थी। उनके इस कैंपेन का नाम 'प्रोजेक्ट प्रगती' है। सुमन राव अपने समुदाय की वंचित महिलाओं के सपनों को पूरा करने के लिए प्रिंसेस दीयाकुमारी फाउंडेशन के साथ जुड़ीं हैं। जो महिलाओं को हाथ से बने सजावटी हस्तशिल्प, सहायक उपकरण और आभूषण बनाने में मदद करती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर