Throwback: जब नरगिस की शादी की खबर से टूट गए थे राज कपूर, रोज रात उन्हें याद कर रोते थे

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस दत्त का लंबे समय तक शादीशुदा राज कपूर से अफेयर था। राज हमेशा नरगिस को कहते थे कि उनसे शादी करेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं और दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

Nargis with Sunil Dutt and Raj Kapoor
Nargis with Sunil Dutt and Raj Kapoor 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस का अफेयर एक्टर राज कपूर संग था।
  • राज कपूर शादीशुदा थे लेकिन वो नरगिस को यकीन दिलाते रहे कि उनसे शादी करेंगे।
  • जानें आखिर क्यों अलग हुई थीं नरगिस और राज कपूर की राहें।

बॉलीवुड में अब तक कई लव स्टोरी हुईं, किसी को मंजिल मिली तो कुछ अधूरी रह गईं। इन्हीं अधूरी प्रेम कहानियों में से एक है एक्टर राज कपूर और एक्ट्रेस नरगिस की कहानी, जो लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन उनकी शादी नहीं हो सकी।

राज कपूर ने 10 साल की उम्र में बॉलीवुड में फिल्म इंकलाब से डेब्यू किया था। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया जिसमें आवारा, श्री 420, चोरी- चोरी, अनाड़ी, बूट पॉलिश और सपनों का सौदागर जैसी फिल्में शामिल हैं। राज कपूर जब पहली बार साल 1945 में नरगिस से मिले तब को जानी मानी स्टार थी। इसके बाद साल 1948 में दोनों ने फिल्म आग में साथ किया, जिसके बाद वो बरसात और आवारा जैसी फिल्मो में भी साथ दिखे। 

दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इस दौरान एक दूसरे को पसंद करने लगे। राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने बताया था कि साल 1949 में रिलीज हुई फिल्म अंदाज के सेट पर नरगिस को देखते ही वो उन्हें पसंद करने लगे थे। नरगिस भी उन्हें चाहने लगी थीं। 

शादीशुदा थे राज कपूर

राज कपूर और नरगिस एक दूसरे को पसंद करते थे और लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी रहे। राज कपूर शादीशुदा थे लेकिन खबरों की मानें तो वो नरगिस को कहा करते थे कि वो उनसे शादी करेंगे। नरगिस ने भी वकील की मदद से यह जानने की कोशिश की कि क्या किसी भी तरह शादीशुदा शख्स से शादी करना मुमकिन है। दोनों का करीब 9 साल तक अफेयर चला लेकिन बाद में नरगिस को यह एहसास होने लगा कि राज उन्हें महत्व नहीं दे रहे हैं। राज कपूर नरगिस को अपनी फिल्म में जिस तरह के रोल दे रहे थे, वो उससे भी नाराज थीं। साल 1955 में राज ने उन्हें फिल्म श्री 420 के लिए साइन किया, लेकिन वो अपने नॉन ग्लैमरस रोल से खुश नहीं थीं। दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और साल 1956 में उन्होंने फिल्म चोरी- चोरी में आखिरी बार साथ काम किया।

सुनील दत्त के करीब आई नरगिस

बताया जाता है कि साल 1957 में नरगिस ने राज कपूर को बिना बताए फिल्म मदर इंडिया साइन कर ली। इससे राज काफी आहत हुए। फिल्म के सेट पर आग लग गई और उनके को- एक्टर सुनील दत्त ने नरगिस की जान बचाई, जिसके चलते वो खुद जल गए। इसके बाद सुनील दत्त अस्पताल में भर्ती रहे जहां नरगिस ने उनका ख्याल रखा।

नरगिस की शादी की खबर से टूट गए राज कपूर

साल 1958 में नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली और इस खबर ने राज कपूर को हिला कर रख दिया। जानकारी के मुताबिक राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर ने बताया था कि राज कपूर रोज रात को शराब पीकर घर आते और रोते हुए बाथटब में गिर जाते। राज कपूर को हमेशा यही लगता रहा कि नरगिस ने उन्हें धोखा दिया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर