नीना गुप्ता ने किया खुलासा, कैसे प्रियंका चोपड़ा ने एक ऑडिशन के लिए किया इंस्पायर

Neena Gupta on Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से इंस्प‍िरेशन ली थी।

Neena Gupta Priyanka Chopra
नीना गुप्ता और प्रियंका चोपड़ा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नीना गुप्ता एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं
  • वह पिछले कई दशक से इंडस्ट्री में है
  • उन्होंने प्रियंका के बर्थडे पर वीडियो शेयर किया

एक्ट्रेस नीना गुप्ता बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपनी अदाकारी के दम पर लाखों दिलों पर राज करती हैं। नीना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। उनका हाल ही में शेयर किया गया एक वीडियो काफी छाया हुआ है। दरअसल, नीना ने 18 जुलाई को यानी शनिवार को प्रियंका चोपड़ा को अलग अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने वीड‍ियो में प्रियंका की तारीफ की और साथ ही एक अहम वाकया का भी जिक्र किया है। नीना ने बताया कि कैसे प्रियंका ने उन्हें एक मर्तबा बहुत इंस्पायर किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

वीडियो में नीना गुप्ता ने कहा कि बहुत लोगों के बर्थडे आते हैं और मैं उन्हें विश करती हूं। लेकिन यह खास पोस्ट मैं इसलिए कर रही हूं, क्योंकि मेरे साथ कुछ ऐसे हुआ था, जिसमें उन्होंने मुझे बहुत इंस्पायर किया था। एक बार बेहद इम्पोर्टेंट फिल्म के ऑडिशन के लिए मुझे लॉस एंजेलिस बुलाया गया था। मुझे कहा गया कि जल्द ही आपको आना होगा जबकि मैं उस वक्त किसी और फिल्म की शूटिंग कर रही थी। मैंने कहा कि 10 दिन बाद आ सकती हूं तो उन्होंने बोला कि आपको दो-चार दिन में आना होगा। नीना ने कहा कि मैंने हिसाब लगाया शूटिंग के दौरान मुझे तीन दिन खाली मिल रहे थे। इतने दिनों में मुझे लॉस एंजेलिस जाकर वापस आना था। मुझे लगा कि यह तो हो ही नहीं सकता। यह बड़ा ऑडिशन था। मैं वाकई उस डायरेक्टर के साथ काम करना चाहती थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि मैं जा नहीं सकूंगी। फिर मुझे प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो यादा आया, जिसमें उन्होंने बताया था कि भारत में एक जगह अमह फंक्शन था और अमेरिका में भी ऐसा ही था। वह यह सोच रही थीं कि एक छोड़ना पड़ेगा। फिर उन्होंने बोला कि मैं दोनों क्यों नहीं कर सकती। उन्होंने हिसाब-किताब बैठाया और भारत का फंक्शन अटेंड किया। इसके बाद चार-पांच फ्लाइट्स चेंज करके अमेरिका का भी अटेंड किया। नीना ने आगे कहा कि मुझे प्रियंका की यह बात याद थी तो मैंने कहा कि मैं भी ऐसा क्यों नहीं कर सकती। तीन दिन के अंदर मैं लॉस एंजेलिस गई और फिर आई। मुझे वो फिल्म नहीं मिली कोई बात नहीं। इसीलिए मैं उनको बहुत मानती हूं क्योंकि उन्होंने मुझे काफी इंस्पायर किया।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर