Rishi Kapoor और Dimple Kapadia के किसिंग सीन पर ऐसा था Neetu Kapoor का रिएक्शन

Bollywood Throwback: साल 1985 में आई फिल्म सागर में डिंपल के हीरो ऋषि कपूर थे। फिल्म में ऋषि जी और डिंपल पर एक किसिंग सीन फिल्माया गया था।

Rishi Kapoor and Dimple Kapadia
Rishi Kapoor and Dimple Kapadia  
मुख्य बातें
  • 1985 में आई फिल्म सागर में डिंपल कपाड़िया के हीरो ऋषि कपूर थे।
  • फिल्म में ऋषि जी और डिंपल पर एक किसिंग सीन फिल्माया गया था।
  • फ‍िल्‍म बॉबी के बाद से ही इन दोनों की जोड़ी को खासा पसंद किया जाने लगा था।

Bollywood Throwback Rishi Kapoor and Dimple Kapadia: साल 1985 में आई फिल्म सागर में बॉलीवुड अदाकारा डिंपल कपाड़िया के हीरो ऋषि कपूर थे। फिल्म में ऋषि जी और डिंपल पर एक किसिंग सीन फिल्माया गया था। राजेश खन्ना के साथ शादी के बाद डिंपल एक लंबे अरसे के लिए इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं और सागर फ‍िल्‍म से उन्‍होंने कमबैक किया था। फ‍िल्‍म बॉबी के बाद से ही इन दोनों की जोड़ी को खासा पसंद किया जाने लगा था।

ऋषि कपूर साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म बॉबी में डिंपल कपाड़िया के अपोजिट नजर आए थे। ऋषि कपूर और डिंपल की यह डेब्यू फिल्म थी। इस फ‍िल्‍म के दौरान दोनों के अफेयर की भी खूब चर्चा हुई लेकिन इसी बीच ऋषि कपूर की नीतू कपूर से और डिंपल की राजेश खन्‍ना से शादी हो गई। एक अरसे तक डिंपल पर्दे से गायब हो गईं। जब उन्‍होंने कमबैक किया तो इस फ‍िल्‍म में उनका सामना फ‍िर एक बार ऋषि कपूर से हुआ। 

फिल्म में दोनों सितारों को एक किसिंग सीन फ‍िल्‍माना था। इस बात से ऋषि कपूर काफी नर्वस थे। उनके नर्वस होने की वजह थीं बीवी नीतू कपूर। ऋषि कपूर को लग रहा था कि दोनों का किसिंग सीन देखकर नीतू कैसे रिएक्‍ट करेंगी। फिल्म के प्रीमियर पर जब नीतू कपूर ने सीन देखा तो उन्‍होंने कोई रिएक्‍शन नहीं दिया। कार में घर जाते समय नीतू ने ऋषि से कहा कि तुमने किस अच्छे से नहीं किया। इस रिएक्‍शन के बाद ऋषि कपूर ने राहत की सांस ली।

डिंपल कपाड़िया की बात करें तो अपनी डेब्‍यू फ‍िल्‍म में उन्‍होंने बिकिनी पहनकर सनसनी मचा दी थी। डिंपल ने साल 1973 में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था उस वक्त वो महज 16 साल की थीं। अभिनेता राज कपूर ने उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए प्रेरित किया। ऋषि कपूर के साथ फिल्म बॉबी से उन्‍होंने पर्दे पर कदम रखा और अपनी पहली ही फिल्म में डिंपल ने लाल रंग की बिकनी पहनकर सबको चौंका दिया। पहली ही फिल्म के लिए डिंपल को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर