Neha Dhupia Birthday: नेहा धूपिया को जिम में देख दीवाने हो गए थे अंगद बेदी, 4 साल में शादी के लिए ऐसे किया राजी

Neha Dhupia Birthday: बॉलीवुड अदाकारा नेहा धूपिया का आज जन्‍मदिन है। नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि के एक सिख परिवार में हुआ था।

Neha Dhupia and Angad Bedi
Neha Dhupia and Angad Bedi 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड अदाकारा नेहा धूपिया का आज जन्‍मदिन है।
  • नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि के एक सिख परिवार में हुआ था।
  • साल 2003 में फिल्म कयामत: सिटी अंडर थ्रेट से नेहा धूपिया ने बॉलीवुड डेब्यू किया।

बॉलीवुड अदाकारा नेहा धूपिया का आज जन्‍मदिन है। नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि के सिख परिवार में हुआ था। नेहा धूपिया उन अदाकाराओं में से हैं जिन्‍होंने छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और फिल्मों तक का सफर तय किया। फिल्म जगत में नेहा की पहचान बोल्ड अदाकारा के रूप में होती है। 

साल 2002 में नेहा ने मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता। इसके बाद वो टीवी सीरियल राजधानी में नजर आईं। इसके बाद साल 2003 में फिल्म कयामत: सिटी अंडर थ्रेट से नेहा धूपिया ने बॉलीवुड डेब्यू किया लेकिन उन्‍हें पहचान मिली साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म जूली से। इसके बाद वो फिल्म शीशा, क्या कूल हैं हम, शूटआउट एट लोखंडवाला, दस कहानियां, चुप चुप के, मिथ्या, महारथी, सिंह इज किंग और तुम्हारी सुलु में नजर आ चुकी हैं। 

ऐसी है लव स्टोरी 

नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। अंगद उस वक्त अंडर-19 क्रिकेट खेला करते थे। उसी दौरान पहली बार उन्होंने नेहा को जिम में देखा और दीवाने हो गए। अंगद नेहा को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे, लेकिन नेहा ने उनमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। इस समय नेहा किसी और को डेट कर रही थीं। नेहा ने अंगद से अपने बॉयफ्रेंड को भी मिलवाया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

Also Read: 'बॉलीवुड में सेक्स और शाहरुख खान बिकता है' ये हैं नेहा धूपिया के विवादित बयान

नेहा ने खुद बताया कि इसके बाद वो एक दोस्त की पार्टी में अंगद से मिली थीं, तब उन्होंने अंगद की एक अलग साइड देखी। दोनों ने उस दिन खूब बातें की। नेहा किसी फिल्म की शूटिंग करने वाली थीं और उन्हें कोई ऐसा रोल दिखा जिसके लिए अंगद परफेक्ट थे। नेहा ने अंगद से पूछा तो उन्होंने बिना कोई सवाल किए हां बोल दिया ताक‍ि नेहा के साथ समय ब‍िताने का मौका मिल सके। एक पार्टी में करण जौहर ने नेहा को अंगद के दिल का हाल बताया।  कुछ समय बाद अंगद ने नेहा को शादी के लिए प्रपोज किया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

इतनी है नेहा धूपिया की नेट वर्थ

Trendcelebsnow के मुताबिक, नेहा धूपिया की कुल संपत्ति $1 मिलियन से $5 मिलियन के बीच है। हिंदी, पंजाबी, तेलुगु, मलयालम और जापानी फिल्मों में काम कर चुकीं नेहा अच्‍छी खासी संपत्ति की मालकिन हैं। वह एक्टिंग और विज्ञापन से कमाती हैं। वह एक फिल्म के लिए लगभग 40 से 50 लाख की फीस लेती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर