एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने लिखा- 'करण जौहर की चमचागिरी से मिल रहे हैं शो', नेहा धूपिया ने दिया ये जवाब

Neha Dhupia And Suchetra Krishnamoorty: नेहा धूपिया और सुचित्रा कृष्णमूर्ती की सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई है। सुचित्रा ने लिखा कि नेहा को चमचागिरी से शो मिले हैं। नेहा ने इसका जवाब दिया है।

Suchitra Krishnamoorty, Neha Dhupia
Suchitra Krishnamoorty, Neha Dhupia 
मुख्य बातें
  • नेहाा धूपिया सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलर्स को जवाब देती हैं।
  • नेहा पर एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ती ने करण जौहर की चमचागिरी करने का आरोप लगाया है।
  • नेहा धूपिया ने इसका करारा जवाब दिया है।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म पर काफी बहस हो रही है। अब एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ती ने इसके बहाने नेहा धूपिया पर निशाना साधा है। नेहा धूपिया ने भी इसका करारा जवाब दिया है।

सुचित्रा कृष्णमूर्ती ने सोशल मीडिया पर लिखा-'दोस्तों बॉलीवुड में नेपोटिज्म से कई ज्यादा चमचागिरी पर आवाज उठाए जाने की जरूरत है। मुझे नहीं पता कि कैसे नेहा धूपिया को इतने सारे टॉक शो मिल गए हैं। वह करण जौहर की नई बेस्ट फ्रेंड और फेमिना मिस इंडिया 2002 है।' 

सुचित्रा आगे लिखती हैं- 'ताकत भ्रष्ट बनाती है और संपूर्ण ताकत पूरी तरह से भ्रष्ट बनाती है। चाहे राजनीति , बॉलीवुड या फिर कुछ और नजरिया ही सब कुछ है।  अहंकारी और शक्तिशाली दिमाग गलत और सही को देखना बंद कर देता है।'

नेहा ने कहा- 'सबसे वाहियात ट्वीट'
नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर इसका जवाब दिया। नेहा ने लिखा-'डियर मैम, यकीन मानिए मैंने ऐसे कई ट्वीट पढ़ें लेकिन,ये शायद सबसे वाहियात और सबसे अपमानजनक ट्वीट है। कई साल की अच्छी दोस्ती, जिसके बारे में बहुत कुछ नहीं पता लेकिन आप ज्याद बोल गई हैं।'

नेहा आगे लिखती हैं- 'मुझे खुद अपने दम पर आगे बढ़ने पर गर्व है। मैं एक गौरवान्वित, पत्नी, बेटी और मां हूं। इसके अलावा मैं बहुत सम्मान करती हूं उन महिलाओं का जो इस बात को समझ सकती हैं। एक मजबूत महिला, दूसरी मजबूत महिला को सपोर्ट करती हैं।'

सुचित्रा ने ऐसे दिया जवाब
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इस ट्वीट के जवाब में दिल का इमोजी बनाया। आपको बता दें कि सुचित्रा कृष्णमूर्ति रोमियो, अकबर और वॉलटर, रण और कर्मा और होली जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1987 में सीरियल चुनौती से की थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा धूपिया इन दिनों रोडीज को जज कर रही हैं। इसके अलावा वह कई टॉक शो भी होस्ट कर रही हैं। नेहा आखिरी बार काजोल की फिल्म हेलिकॉप्टर ईला में नजर आईं थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर