Neha Kakkar Home inside pics: रोहनप्रीत के साथ इस खूबसूरत घर में रहती है नेहा कक्कड़, देखें इनसाइड फोटोज

Neha Kakkar and Rohanpreet Singh home inside pics: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं। आइये दिखाते हैं इस अपार्टमेंट की तस्‍वीरें-

Neha Kakkar Home inside pics
Neha Kakkar Home inside pics 
मुख्य बातें
  • नेहा कक्कड़ रोहनप्रीत के साथ मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं।
  • इस आलीशान अपार्टमेंट की तस्‍वीरें देखकर फैंस हैरान रह जाते हैं।    
  • घर की दीवारें और सोफे के रंग का मैच भी बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है।

Neha Kakkar and Rohanpreet Singh home inside pics: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं। नेहा ने बीते साल 24 अक्‍टूबर को पंजाबी सिंगर रोहन प्रीति सिंह से शादी की थी। दिल्‍ली में उनकी शादी की रस्‍में कई द‍िन तक चली थीं। खुद नेहा ने हर रस्‍म की तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थीं। शादी के बाद नेहा और रोहन इस अपार्टमेंट में रहते हैं जोकि बेहद आलीशान है। इस अपार्टमेंट की तस्‍वीरें देखकर फैंस हैरान रह जाते हैं।    

नेहा और रोहनप्रीत अक्‍सर सोशल मीडिया पर अपने मुंबई वाले घर की तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। इन फोटोज और वीडियोज में उनका लिविंग रूम, बाकी कमरे, किचिन आदि नजर आती है। फोटो देखकर साफ लगता है कि नेहा और रोहन ने कितने कायदे से घर को सजाया है। इस घर का इंटीरियर काफी लग्‍जरी है। घर की दीवारें और सोफे के रंग का मैच भी बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है।

See Neha Kakkar Mumbai Home inside pics

नेहा कक्कड़ आज बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं और लोगों के बीच खासी लोकप्रिय हैं। 33 साल की हो चुकीं नेहा सबसे महंगी सिंगर्स में शुमार हैं। साल 2019 की एक रिपोर्ट के अनुसार हर 12वीं फिल्म के गाने में नेहा कक्कड़ का गाना होता है। आज नेहा कक्कड़ की नेट वर्थ दूसरी महिला सिंगर्स से कहीं ज्यादा हो चुकी है। साल 2021 में नेहा कक्कड़ की नेट वर्थ 4.5 मिलियन डॉलर है। मुंबई में ही नहीं नेहा का ऋषिकेश में भी एक घर है। 

बता दें कि रोहनप्रीत सिंह नेहा कक्कड़ से छह साल छोटे हैं लेकिन दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग है। रोहन नेहा की हर छोटी छोटी बात का खास ख्‍याल रखते हैं। रोहन ने साल 2007 में लोकप्रिय रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' से करियर की शुरुआत की थी। शादी से कुछ समय पहले ही उनकी नेहा से मुलाकात हुई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर