जागरण में गाना गाते हुए नेहा कक्कड़ का बचपन का वीडियो वायरल- मां के जयकारे लगाती आईं नजर

सिंगर नेहा कक्कड़ का बचपन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो 'जंगल- जगल बात चली है पता चला है' गाती और माता के जयकारे लगाती नजर आ रही हैं।

Neha Kakkar
Neha Kakkar 
मुख्य बातें
  • नेहा कक्कड़ का थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
  • वीडियो में जागरण में गाना गाती नजर आईं नेहा कक्कड़
  • नेहा का ये वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है

सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में रोहनप्रीत सिंह के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। और खबरे हैं कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। इन खबरों के बीच नेहा कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो उनके बचपन का है।

नेहा कक्कड़ का ये वीडियो उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है जो तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। ये वीडियो नेहा के बचपन का है जिसमें वो 'चड्ढी पहन के फूल खिला है' गाती नजर आ रही हैं। इसमें उनके बाल छोटे हैं और वो गले में माला पहने, हाथ में माइक लेकर ये गाना गा रही हैं। इसके बाद वो मां के नाम का जयकारा लगाती हैं। इसमें नेहा काफी छोटी हैं। ये वीडियो उनके फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है और वो इसपर कमेंट कर नेहा की तारीफ कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Fan Page Of Neha (@nehakakkarloves) on

नेहा के फैंस का कहना है कि उन्होंने मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है। तो वहीं कुछ फैंस नेहा की क्यूटनेस पर फिदा होकर वीडियो को क्यूट बता रहे हैं। 

मालूम हो कि नेहा कक्कड़ का बचपन काफी मुश्किल भरा था। उनके पिता एक कॉलेज के बाहर समोसे बेचते थे जबकि उनकी मां हाउसमेकर थीं। नेहा के पेरेंट्स अपने तीनों बच्चों के साथ किराये के एक कमरे के मकान में रहते थे। अपने परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए नेहा ने चार साल की छोटी उम्र से ही अपनी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ के साथ जागरण और धार्मिक आयोजनों में गाना शुरू कर दिया था।

बता दें कि नेहा को लेकर खबरे हैं कि वो इस महीने की 26 तारीख को दिल्ली में रोहनप्रीत सिंह से शादी के बंधन में बंध सकती हैं। रोहनप्रीत सिंह ने 2007 में लोकप्रिय रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से करियर की शुरुआत की है। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह साल 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर