Nora Fatehi B'day: लॉटरी के टिकट बेचने से लेकर वेटर तक, बॉलीवुड में एंट्री से पहले नोरा फतेही ने किए थे ये काम

Nora Fatehi Birthday: बॉलीवुड की दिलबर गर्ल के नाम से मशहूर हॉट अदाकारा नोरा फतेही आज (06 फरवरी) 29 साल की हो गई हैं। बॉलीवुड में एंट्री से पहले नोरा ने कई पापड़ पेले थे।

Nora Fatehi
Nora Fatehi  
मुख्य बातें
  • हॉट अदाकारा नोरा फतेही आज (06 फरवरी) 29 साल की हो गई हैं।
  • आज ही के दिन 1992 में कनाडा में उनका जन्‍म हुआ था।

Nora Fatehi Birthday: बॉलीवुड की दिलबर गर्ल के नाम से मशहूर हॉट अदाकारा नोरा फतेही आज (06 फरवरी) 29 साल की हो गई हैं। आज ही के दिन 1992 में कनाडा में उनका जन्‍म हुआ था। बॉलीवुड में एंट्री से पहले नोरा ने कई पापड़ पेले थे। नोरा फतेही ने सबसे पहले कनाडा के एक जेंट्स शॉपिंग मॉल में जॉब की थी। उस वक्त वह हाई स्कूल में थीं। उन्‍हें वहां स्टोर की जिम्मेदारी दी गई थी। 

एक इंटरव्‍यू में नोरा फतेही ने खुद बताया था- 
'मेरी पहली सैलेरी 1000 हजार डॉलर थी। नोरा ने बताया कि इस जॉब के बाद मुझे टेलीकॉलर की जॉब मिल गई थी। ये नौकरी मैंने छह महीने की। इसमें मैं लौटरी के टिकट बेचा करती थी। इसके लिए मुझे सैलेरी और कमिशन दोनों मिलता था। इसके बाद मैंने एक कॉफी शॉप में वेटरस का भी काम किया।'

जॉन अब्राहम की फ‍िल्‍म सत्‍यमेव जयते के गाने दिलबर दिलबर पर परफॉर्म कर नोरा फतेही को खूब पहचान मिली। उनकी आंखों में परफॉर्मर बनने का सपना बहुत पहले से पल रहा था। सबसे पहले उन्‍हें इंडिया में एक ऐड फ‍िल्‍म में काम मिला और फ‍िर बिग बॉस सीजन 9 में वाइल्ड कार्ड से उन्‍हें जगह मिली। 

नेहा धूपिया के पति को किया डेट 
नोरा फतेही बॉलीवुड अदाकारा नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी को डेट कर चुकी हैं। काफी समय तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हुआ था। नोरा ने बताया था कि ब्रेकअप के बाद उन्हें इस स्थिति से उबरने में समय लगा था। काफी समय तक दोनों के ब्रेकअप की चर्चा सोशल मीडिया और मीडिया में रही थी। 

इन फ‍िल्‍मों में आएंगी नजर
नोरा जल्‍द ही बागी 3 और अजय देवगन की भुज में नजर आएंगी। वहीं नोरा हिंदी भाषा के अलावा तेलुगू, मलयालम, तमिल भाषा की कई फ‍िल्‍मों में नजर आ चुकी हैं। वह बिग बॉस, झलक दिखला जा, कॉमेडी नाइट्स बचाओ, एंटरटेनमेंट की रात, टॉप मॉडल इंडिया, डांस प्‍लस 4 जैसे टीवी शोज का हिस्‍सा रह चुकी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर