पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने श्रीदेवी के हिट गाने पर किया जबरदस्‍त डांस, वीडियो देख आप भी कहेंगे- 'सुभान अल्लाह'

पाकिस्तान की बड़ी एक्ट्रेस आयजा खान इन दिनों चर्चा में हैं और इसकी वजह है उनका एक डांस वीडियो जो इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

pakistani actress ayeza khan recreates sridevi famous song
pakistani actress ayeza khan recreates sridevi famous song  
मुख्य बातें
  • जानी मानी पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयजा खान इन दिनों चर्चा में हैं।
  • उनका एक डांस वीडियो जो इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
  • इस वीडियो में आयजा खान श्रीदेवी के सुपरहिट गाने पर डांस कर रही हैं।

जानी मानी पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयजा खान इन दिनों चर्चा में हैं। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में उनकी चर्चा हो रही है। इसकी वजह है उनका एक डांस वीडियो जो इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में आयजा खान भारत की मशहूर और दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी के सुपरहिट गाने पर डांस कर रही हैं। उन्‍होंने श्रीदेवी के पॉपुलर गाने को रीक्रिएट किया है। उनका यह वीडियो वायरल हो गया है।

बता दें कि आयजा इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाली पाकिस्तानी सेलिब्रिटी में हैं। उन्हें एक करोड़ से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह भारत में भी फैंस के बीच लोकप्रिय हैं। वह कई पाकिस्‍तानी टीवी शोज का हिस्‍सा रही हैं। 

वह एक टीवी शो लापना में नजर आती हैं कि जिसमें वह गीती नाम की टिक टॉक गर्ल का रोल करती हैं। इस शो में आए दिन किसी न किसी बॉलीवुड अदाकारा के रूप में तैयार होकर नजर आती हैं। फ‍िलहाल फैंस उनके इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्‍हें बता रहे हैं कि वीडियो कितना पसंद आया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ayeza Khan (@ayezakhan.ak)

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब आयजा खान ने बॉलीवुड की किसी अदाकारा के गाने को रिक्रिएट किया हो। आयजा खान इससे पहले भी कई अदाकाराओं के गाने पर परफॉर्म कर चुकी हैं। वह ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित के गानों पर डांस कर चुकी हैं। उनके सभी वीडियोज काफी पसंद किए गए थे और इन्‍हीं वीडियोज की वजह से उन्‍हें भारत में भी पहचान मिली है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर