Patralekha and Rajkumar Rao Wedding: राजकुमार और पत्रलेखा की होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, इस शहर में लेंगे सात फेरे, जानिए कौन बनेंगे गेस्ट

Rajkumar Rao and Patralekha Wedding Venue: राजकुमार राव और पत्रलेखा जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। शादी की डेट के बाद अब दोनों की शादी का वेन्यू भी सामने आया है। जानिए कहां फेरे लेंगे पत्रलेखा और राजकुमार राव...

Rajkumar Rao Patralekha
Rajkumar Rao, Patralekha 
मुख्य बातें
  • राजकुमार राव और पत्रलेखा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
  • कपल की शादी का वेन्यू सामने आया है।
  • राजकुमार और पत्रलेखा पिंक सिटी जयपुर से सात फेरे लेने जा रहे हैं।

मुंबई. राजकुमार राव और पत्रलेखा इसी महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कपल की शादी की तैयारी इस वक्त जोर-शोर से चल रही है। अब इस शादी का वेन्यू भी सामने आ गया है। 

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की रस्में 10, 11 और 12 नवंबर को है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार राव और पत्रलेखा राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। कपल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, 'दोनों पारंपरिक रस्मों से जयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। मेहमानों के लिए निमंत्रण पत्र तैयार किया जा रहै है। तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है।  

Rajkumar Rao Wedding | Shehnai will play at Rajkummar Rao's house, on this day the actor will tie the knot with girlfriend Patralekha. NTOI - New Times Of India

केवल करीबी होंगे शामिल
राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। आपको बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले आठ साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पत्रलेखा से जब साल 2018 में शादी के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने करियर का हवाला देते हुए कहा था कि राजकुमार राव और वह लगभग 6-7 साल तक तो शादी करने का कोई प्लान नहीं बना रहे हैं। 

Rajkummar Rao and Patralekhaa's love story

लिव इन रिलेशन में रहे थे राजकुार राव-पत्रलेखा 
 राजकुमार-पत्रलेखा बहुत लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। राजकुमार को पत्रलेखा राज कहकर बुलाती हैं जबकि राजकुमार उन्हें पात्रा कहते हैं। पत्रलेखा ने एक बार राजकुमार के बारे में बात करते हुए कहा था, 'मैंने उन्हें (राजकुमार को) पहली बार ऑन-स्क्रीन लव सेक्स और धोखा फिल्म में देखा था।

पत्रलेखा ने कहा, 'मैंने सोचा था कि फिल्म में उन्होंने जिस अजीब आदमी की भूमिका निभाई थी, वह वास्तव में वैसे ही हैं। उनके बारे में मेरी धारणा पहले ही धूमिल हो चुकी थी। उसने मुझे बाद में बताया कि उसने मुझे पहली बार एक विज्ञापन में देखा और सोचा कि मैं उससे शादी करूंगी।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर