Priyanka Chopra, Nick Jonas: निक जोनस को दिए गिफ्ट से दुखी हैं प्रियंका चोपड़ा, जुमांजी स्टार ने बताई वजह

बॉलीवुड
Updated Dec 14, 2019 | 07:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Priyanka Chopra, Nick Jonas pets: प्रियंका चोपड़ा ने अपने वेडिंग एनिवर्सरी से पहले निक जोनस को एक जर्मन शेफर्ड गिफ्ट किया था। लेकिन अब वे उससे दुखी हैं।

Priyanka Chopra, Nick Jonas: निक जोनस को दिए गिफ्ट से दुखी हैं प्रियंका चोपड़ा, जुमांजी स्टार ने बताई वजह
Priyanka Chopra, Nick Jonas pets: निक जोनस को दिए गिफ्ट से दुखी हैं प्रियंका चोपड़ा  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को गिफ्ट किया था जर्मन शेफर्ड Gino
  • इससे पहले प्रियंका के पास एक डॉग डायना चोपड़ा है
  • Gino के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की वजह से प्रियंका दुखी हैं

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में निक जोनस से शादी रचाई थी। प्रियंका और निक की गिनती इंडस्ट्री के फेवरेट सेलेब्स में की जाती है। अक्सर वे एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते हैं। अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी से पहले प्रियंका ने निक को तोहफे के रूप में एक जर्मन शेफर्ड डॉग दिया था। जिसका नाम उन्होंने Gino रखा। लेकिन अब Gino की वजह से प्रियंका दुखी है।

दरअसल निक The Late Late Show में अपनी फिल्म जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल को प्रमोट करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रियंका की डॉग डायना से ज्यादा Gino के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स हैं। जबकि डायना उससे बड़ी है। इसी वजह से पीसी दुखी हैं। निक ने बताया कि Gino अब मेरे परिवार का हिस्सा है, लेकिन जब मैं और प्रियंका साथ होते हैं तो डायना और ये नया सदस्त (Gino) एक-दूसरे के सात बेहद अजीब रहते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nickjonas) on

 

आपको बता दें कि जब प्रियंका ने निक को Gino गिफ्ट दिया था तो निक ने इसका एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में निक सो रहे थे, तभी प्रियंका ने उन्हें जर्मन शेफर्ड के साथ जगाया। इसके साथ निक ने लिखा , 'आज सुबह प्रियंका घर आई इस बेस्ट सरप्राइज के साथ। हमारे नए पप्पी (कुत्ते का बच्चा) गीनो द जर्मन से मिलो। मैं सुबह जबसे उठा हूं तब से स्माइल कर रहा हूं और तब समझ आया कि हुआ क्या है। थैंक यू प्रियंका चोपड़ा।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyankachopra) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@diariesofdiana) on

 

बता दें कि प्रियंका की Pet डायना चोपड़ा को पीसी ने उन्हें 2016 में गोद लिया था। डायना के इंस्टाग्राम पर 148k फॉलोअर्स हैं। वहीं Gino के फॉलोअर्स का आंकड़ा 330k है। वर्क फ्रंट की अगर बात करें को निक जोनस और ड्वेन जॉनसन यानि द रॉक की जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल हाल ही रिलीज हुई है। वहीं प्रियंका फिल्म द वाइट टाइगर की शूटिंग कर रही हैं। इसमें पहली बार राजकुमार राव उनके साथ नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर