Priyanka & Nick: प्रियंका और निक की पहली एनिवर्सरी पर देखें संगीत से शादी तक के खास पल, किस करते नजर आया कपल

बॉलीवुड
Updated Dec 01, 2019 | 13:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Priyanka Chopra & Nick Jonas first wedding Anniversary: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर देखें उनकी शादी और फंक्शंस के खास पलों का ये वीडियो।

Priyanka Chopra & Nick Jonas first wedding Anniversary: प्रियंका और निक की पहली एनिवर्सरी पर देखें संगीत से शादी तक के खास पल, किस करते नजर आया कपल
Priyanka & Nick first wedding Anniversary: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर देखें खास वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल जोधपुर में की थी शादी
  • 1 दिसंबर को उनकी पहली वेडिंग एनिवर्सरी है
  • इस मौके पर उनके खास पलों का एक वीडियो सामने आया है

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड एक्टर-सिंगर निक जोनस की आज पहली वेडिंग एनिवर्सरी है। उन्होंने पिछले साल 1 दिसंबर को जोधपुर में शादी रचाई थी। प्रियंका और निक कुछ महीने एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की शादी क्रिश्चन और हिंदू रीति रिवाज से हुए। ये किसी शाही शादी से कम नहीं थी।

शादी की सालगिरह पर प्रियंका की टीम ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी शादी और फंक्शंस का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका और निक के संगीत से लेकर शादी तक की क्लिप्स हैं। Ralph Lauren के वेडिंग गाउन में प्रियंका किसी प्रिसेंज जैसी लग रही थीं, वहीं उन्हें निहारते हुए निक भी किसी प्रिंस से कम नहीं लग रहे थे। वीडियो के आखिर में प्रियंका और निक किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

 

आपको बता दें कि वेडिंग एनिवर्सरी से पहले ही प्रियंका ने निक को गिफ्ट दिया था। उन्होंने एक जर्मन शेफर्ड डॉग गिफ्ट किया और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में निक सो रहे थे, तभी प्रियंका ने उन्हें जर्मन शेफर्ड के साथ जगाया। इसके साथ उन्होंने लिखा एक ही फ्रेम बहुत सारी क्यूटनेस। हैप्पी ऑलमोस्ट एनिवर्सरी बेबी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyankachopra) on

 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अक्टूबर में ही प्रियंका फिल्म द स्काई इज पिंक आई थी। उन्होंने लंबे वक्त बाद बॉलीवुड में वापसी की। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ दिखे थे। अब प्रियंका द वाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार राजकुमार राव काम कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर