अपने सुपरस्टार पतियों से ज्यादा कामयाब हैं ये 7 बॉलीवुड हसीनाएं, घर में चलती है इन्हीं की हुकूमत

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Oct 09, 2021 | 14:49 IST

Bollywood Buzz: प्रियंका चोपड़ा जोनास, करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कई बॉलीवुड हसीनाओं के पास अपने पति से ज्यादा स्टारडम है।

Priyanka chopra to kareena kapoor khan and aishwarya rai bachchan these bollywood actresses are more famous then their husband, bollywood actresses who have more stardom then their husband
सात बॉलीवुड हसीनाएं जो अपने पतियों से हैं ज्यादा पॉपुलर    |  तस्वीर साभार: Times of India
मुख्य बातें
  • करियर के मामले में प्रियंका चोपड़ा से बहुत पीछे हैं निक जोनस। 
  • अपने पति बोनी कपूर से ज्यादा फेमस थीं श्रीदेवी। 
  • अभिषेक से ज्यादा स्टारडम है ऐश्वर्या राय बच्चन के पास।

Bollywood Divas Who Are More Popular Then Their Husband: बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर हीरो की चर्चा होती है लेकिन कई ऐसे बॉलीवुड अभिनेता हैं जिनकी पत्नियों के चर्चे उनसे कहीं ज्यादा होते हैं। बॉलीवुड जगत में ऐसे कई रियल लाइफ कपल्स देखने को मिलते हैं जिनमें पत्नियों का सिक्का उनके पतियों के सिक्के से ज्यादा चलता है। प्रियंका चोपड़ा जोनस, करीना कपूर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन समेत ऐसी कई बॉलीवुड अदाकाराएं हैं जो अपने पतियों से ज्यादा पॉपुलर हैं। यह बॉलीवुड हसीनाएं ना ही सिर्फ फिल्मों पर चार चांद लगा देती हैं बल्कि अपने घर पर भी हुकूमत करती हैं। 

प्रियंका चोपड़ा जोनस

बॉलीवुड समेत हॉलीवुड में भी अपने झंडे गाड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा स्टारडम के नाम पर अपने पति से कहीं ज्यादा आगे हैं। अगर प्रियंका चोपड़ा से मुकाबला किया जाए तो निक जोनस को अभी काफी कुछ हासिल करना है। 

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान और सैफ अली खान भले ही रईसों के खानदान से नाता रखते हैं। लेकिन बात अगर पापुलैरिटी की आ जाए तो करीना कपूर खान के सामने सैफ अली खान थोड़ा फीका पड़ जाते हैं। करीना कपूर खान जिस फिल्म में नजर आ जाएं वह फिल्म हिट तो होती ही है वहीं, सैफ को लेकर यह बात थोड़ी जुदा है।

श्रीदेवी

दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी के तो क्या कहने। उनके आगे तो बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता भी सिर झुकाते थे। असल जिंदगी में श्रीदेवी के पास अपने पति बोनी कपूर से ज्यादा स्टारडम थी। लेकिन आज भी बोनी कपूर और श्रीदेवी के प्यार की चर्चा होती है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन से ज्यादा पॉपुलर हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि ऐश्वर्या राय बच्चन करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। अगर दोनों के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात की जाए तो ऐश्वर्या को करीब 9.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं वहीं अभिषेक को सिर्फ 7.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

समांथा अक्कीनेनी और नागा चैतन्य

जबसे समांथा अक्कीनेनी और नागा चैतन्य एक दूसरे से अलग हुए हैं तब से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। अगर दोनों के स्टारडम की बात की जाए तो तेलुगू सिनेमा में समांथा अक्कीनेनी का बड़ा नाम है वहीं नागा चैतन्य तेलुगू सिनेमा में अभी अपना सिक्का जमा रहे हैं। 

बिपाशा बसु

अपने पति करण सिंह ग्रोवर के मुकाबले बिपाशा बसु करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। एक तरफ जहां बिपाशा बसु का बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है वहीं करण सिंह ग्रोवर गिनी चुनी मूवीज में ही नजर आए हैं। 

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने अपने रास्ते भले ही अलग कर लिए हैं। मगर शादी के पहले मलाइका अरोड़ा अरबाज से कई गुना ज्यादा फेमस थीं और शादी टूटने के बाद भी मलाइका अरोड़ा अपने एक्स पति अरबाज खान से ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर