Priyanka-Nick Kiss Video: कैमरे के सामने प्रियंका ने किया पति को लिप किस, वीडियो में देखें निक जोनस का रिएक्शन

Priyanka Chopra & Nick Jonas Kiss Video at Golden Globes: हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में पहुंचे। इसके एक वीडियो में प्रियंका, निक को किस करते हुए दिख रही हैं।

Priyanka Chopra & Nick Jonas Kiss Video
Priyanka Chopra & Nick Jonas Kiss Video  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • गोल्डन ग्लोब्स से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वीडियो हुआ वायरल
  • वीडियो में किस करते हुए नजर आया कपल
  • किस के बाद प्रियंका ने हटाई निक के लिप्स से लिपस्टिक

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस सबसे हॉट सेलेब्रिटी कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2017 में शादी रचाई थी। प्रियंका और निक हाल ही में हॉलीवुड के मशहूर गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में पहुंचे थे। यहां ये कपल क्लासिक हॉलीवुड स्टाइल में नजर आया। रेड कार्पेट पर दोनों को लुक देखने लायक था।

इस अवॉर्ड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका और निक किस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल शो रेड कार्पेट एंकर्स प्रियंका और निक को कहते हैं कि आप किस कैंप में हैं, इसलिए उन्हें किस करना होगा। निक जैसे ही पीसी की तरफ बढ़ते हैं, वे थोड़ी पीछे हो जाती है, लेकिन तुरंत आगे होकर उन्हें लिप किस करती हैं। इस दौरान निक का रिएक्शन देखने लायक है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyankachopra_pcj) on

 

वीडियो में ये भी नजर आ रहा है कि किस के बाद निक के होंठों पर प्रियंका की लिपस्टिक लग जाती है तो वे तुरंत लिपस्टिक मार्क को साफ कर देती हैं। प्रियंका यहां एक पिंक ऑफ-शोल्डर गाउन में बेहद हॉट लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को डायमंड जूलरी से एक्सेसराइज किया था और उनका क्लासी हेयरस्टाइल उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। वहीं निक ब्लैक सूट में चार्मिंग लग रहे थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyankachopra) on

 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो पिछले साल अक्टूबर में ही प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ नजर आए थे। इस इमोशनल फिल्म को काफी पसंद किया गया। अब प्रियंका द वाइट टाइगर में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव होंगे। ये पहली बार है, जब प्रियंका और राजकुमार सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ दिखेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर