Golden Globe Awards: गोल्डन ग्लोब्स में प्रियंका-निक का दिखा क्लासिक हॉलीवुड अवतार, रेड कार्पेट पर बिखेरा जादू

फैशन
Updated Jan 06, 2020 | 11:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Priyanka Chopra and Nick Jonas at Golden Globe Awards: हाल ही में हॉलीवुड के मशहूर अवॉर्ड्स गोल्डन ग्लोब्स का आयोजन किया गया। जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रॉयल अंदाज दिखा।

Priyanka Chopra and Nick Jonas at Golden Globes Awards
Priyanka Chopra and Nick Jonas at Golden Globes Awards  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स में पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
  • रेड कार्पेट पर कपल का दिखा रॉयल लुक
  • प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन गई हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी वे बेहद पॉपुलर हैं। उन्होंने दिसंबर 2017 में हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी रचाई थी। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका और निक ने हॉलीवुड के मशहूर गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में शिरकत की। यहां रेड कार्पेट पर उन्होंने सबका ध्यान खींचा।

प्रियंका ने गोल्डन ग्लोब्स की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। रेड कार्पेट पर ये कपल क्लासिक हॉलीवुड स्टाइल में नजर आया। प्रियंका यहां एक बेहद खूबसूरत पिंक ऑफ-शोल्डर गाउन में कहर ढा रही थीं। उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकलेस, मैचिंग स्टड ईयररिंग्स और रिंग से एक्सेसराइज किया। यहां उनका हेयरस्टाइल बिल्कुल क्लासिक लग रहा था। प्रियंका ने रेड लिपस्टिक के साथ अपना मेकअप पूरा किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyankachopra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyankachopra) on

वहीं प्रियंका के साथ निक एक डबल-ब्रेस्टेड ब्लैक सूट में जबरदस्त लग रहे थे। उन्होंने इसके साथ एक ब्लू शर्ट कैरी की। ये कपल बिल्कुल रॉयल लग रहा था। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की कई फोटोज सामने आईं हैं। बता दें कि ये कपल हाल ही में वेकेशन से लौटा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyankachopra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Isn’t it romantic? @priyankachopra and @nickjonas spread some love on the red carpet of the #GoldenGlobes2020. A post shared by Filmfare (@filmfare) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो प्रियंका पिछले साल फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखी थीं। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ लीड रोल में थे। अब वे द वाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ राजकुमार राव बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। ये पहली बार होगा, जब बड़े पर्दे पर ये जोड़ी दिखाई देगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर