Priyanka Chopra Net Worth: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं प्रियंका चोपड़ा, आलीशान बंगले से लेकर महंगी कारों का है कलेक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है और वो 40 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं एक्ट्रेस की प्रॉपर्टी, कार कलेक्शन और कुल संपत्ति के बारे में।

Priyanka Chopra and Nick Jonas
Priyanka Chopra and Nick Jonas 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपजडा का आज जन्मदिन है और वो 40 साल की हो गई हैं।
  • प्रियंका इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं।
  • जानें प्रियंका चोपड़ा की नेट वर्थ और कार कलेक्शन।

बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन, सफल, चर्चित और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं प्रियंका चोपड़ा। आज यानी 18 जुलाई को उनका जन्मदिन है और वो 40 साल की हो गई हैं। प्रियंका का जन्म बिहार के जमशेदपुर में हुआ था, जो अब झारखंड का हिस्सा है। उनके माता पिता दोनों इंडियन आर्मी में फिजिशियन थे।

Also Read: क्यों गेम चेंजर कहलाती हैं प्रियंका चोपड़ा, ये 5 बातें जानकर आपको भी हो जाएगा यकीन!

करियर

प्रियंका ने साल 2000 में मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता और इसके बाद साल 2003 में फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और टॉप एक्ट्रेसेस में अपनी जगह बनाई। उन्होंने ना केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई। साल 2018 के दिसंबर महीने में राजस्थान के जोधपुर में प्रियंका ने अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस से हिंदू व क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी कर ली थी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका की नेट वर्थ

प्रियंका बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में भी शामिल हैं। उनकी नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास 35 मिलियन यानी 270 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं उनकी प्रॉपर्टी की बात करें तो खबरों के मुताबिक जूहु में उनकी बीच फेसिंग बंगला है जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा अमेरिका में भी उनका खूबसूरत बंगला है। 

कितनी है सालाना कमाई?

फोर्ब्स इंडिया 2019 की सेलिब्रिटी 100 की लिस्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की सालाना कमाई 23.4 करोड़ रुपये है। जिसमें उनके ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्म डील, इवेंट अपीयरेंस, सोशल मीडिया पोस्ट और उनके प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल प्रोडक्शन का पैसा शामिल है। खबरों के मुताबिक प्रियंका एक फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं।

Also Read: प्रियंका चोपड़ा ने 7 करोड़ में बेचे 2 घर और किराए पर उठाया ऑफिस

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

कार कलेक्शन

प्रियंका के पास कई महंगी कार हैं। उनके पास सबसे महंगी कार है रोल्स रॉयस घोस्ट जिसकी कीमत करीब 5.25 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की कार है जिसकी कीमत करीब 58.70 लाख रुपये है। उनके पास  बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की कार भी है जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास पोर्शे कायेन, मर्सिडीज बेंज ई- क्लास, मर्सिडीज बेंस एस- क्लास और ऑडी क्यू7 शामिल है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर