Nickyanka Anniversary: 370 करोड़ की है प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की संपत्ति, एक फिल्म के लिए लेती हैं इतनी फीस

बॉलीवुड
Updated Dec 01, 2019 | 11:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Anniversary: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की पहली सालगिरह पर आइए एक नजर डालते हैं कपल की कुल संपत्ति पर...

Priyanka Chopra Nick Jonas marriage Anniversary Special Check Couple net worth
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं।
  • प्रियंका को बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में गिना जाता है।
  • प्रियंका को बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में गिना जाता है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज अपनी पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। पिछले साल राजस्थान के जोधपुर में प्रियंका और निक ने हिंदू- क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी(1-2 दिसंबर) की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की पहली सालगिरह पर आइए एक नजर डालते हैं कपल की कुल संपत्ति पर। 
पहले बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा की प्रॉपर्टी की। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में काम कर चुकीं प्रियंका ने साल 2017 में लगभग 11 मिलियन डॉलर (77 करोड़ रुपये) की कमाई की थी। फोर्ब्स के मुताबिक उस साल प्रियंका ने टैक्स भुगतान करने के बाद 8 मिलियन डॉलर यानि 56 करोड़ रुपये कमाए थे। साथ ही याहू फाइनेंस के अनुसार प्रियंका की कुल संपत्ति लगभग 28 मिलियन डॉलर यानि 200 करोड़ रुपये है।
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। एक फिल्म के लिए प्रियंका लगभग 12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के लिए प्रियंका को प्रति एपिसोड 3 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। यही नहीं, पीसी पांच मिनट के स्टेज परफॉर्मेंस के लिए लगभग 4-5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। साथ ही वो बाकी एंडोर्मेंट के लिए 5 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nickyanka18) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niyankadaily) on


बात अगर निक जोनस की करें तो उनकी नेटवर्थ 25 मिलियन डॉलर यानि 171 करोड़ रुपये बताई जाती है। निक की ज्यादातर कमाई उनके म्यूजिक से होती है। बतौर म्यूजिशियन करियर शुरू करने वाले निक जोनस कुछ फिल्मों, टेलीविजन सीरीज और रियलिटी शो का भी हिस्सा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niyankadaily) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nickyanka18) on

देखा जाए तो प्रियंका और निक की कुल संपत्ति 370 करोड़ रुपये से अधिक है। कुछ टाइम पहले ही खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लॉस एंजिल्स में 20 मिलियन डॉलर (141.83 करोड़ रुपये) की एक आलीशान हवेली खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर