शादी के 3 दिन बाद ही काम पर लौटे रणबीर कपूर, प्रोडक्शन हाउस के बाहर बॉलीवुड अभिनेता आए नजर

Ranbir Kapoor back to work after wedding: अब जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का सेलिब्रेशन खत्म हो गया है, तो बिना एक पल बर्बाद किए एक्टर्स ने काम पर वापस जाने का फैसला किया है...

Ranbir Kapoor back to work: RK spotted outside the production house after 3 days wedding-
रणबीर कपूर। 
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए थे।
  • 16 अप्रैल को बॉलीवुड कपल ने अपने दोस्तों को शानदार पार्टी दी।
  • अब रणबीर कपूर अपने काम पर भी वापस लौट आए हैं।

Ranbir Kapoor Start working: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक रही है। कपल की वेडिंग तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। वहीं बीती रात को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने करीबियों के लिए एक पार्टी रखी थी जिसमें कई बॉलीवुड सितारे देखने को मिले। हालांकि, अब जब सेलिब्रेशन खत्म हो गया है, तो बिना एक पल बर्बाद किए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने काम पर वापस जाने का फैसला किया है। शादी को अभी तीन दिन ही हुए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि रणबीर कपूर काम प्राथमिकता दे रहे हैं। क्योंकि रविवार को रणबीर कपूर को मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस के बाहर स्पॉट किया गया।

रणबीर कपूर को इस दौरान ब्लू चेक शर्ट और लाइट कलर की डेनिम पहने देखा गया। रणबीर का कैजुअल लुक उनपर काफी जच रहा था। इस दौरान रणबीर कपूर अपनी ब्लैक कैप और ब्लैक मास्क भी लगाए नजर आए। हालांकि रणबीर कपूर कपूर प्रोडक्शन हाउस किस सिलसिले में आए थे इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। 

पढ़ें- हॉलीवुड से आगे निकला बॉलीवुड, अब तक कई फिल्मों के नाम गिनीज बुक में हुए दर्ज

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@etimes)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए थे। कपल ने डेस्टिनेशन वेडिंग ना चुनते हुए, मुंबई में ही उनके वास्तु अपार्टमेंट में शादी करने का फैसला किया। हालांकि सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तस्वीरों का शादी के दौरान इंतजार कर रहा था, ऐसे में खुद दुल्हन आलिया ने अपनी वेडिंग फोटोज फैन्स के साथ शेयर की थीं। 


खूबसूरत पलों को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा था, 'हमने अपने रिश्ते के 5 साल भरपूर जिए और आज परिवार और दोस्तों के सामने साथ जीने-मरने की कसमें भी खा लीं। हमने अपने घर में शादी की है और घर की फेवरेट जगह - बालकनी में सात फेरे लिए हैं। हम और खूबसूरत यादें बनाने के लिए तैयार हैं - जिसमें प्यार, खुशी, चुप्पी, लड़ाई और वाइन - जैसा सब कुछ होगा। हमारे साथ इस सफर में जुड़ने का और इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया। - रणबीर और आलिया'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर