सामने आई आलिया भट्ट की मेहंदी की Inside Photos, बहुत इमोशनल कर गई रणबीर कपूर की ये दो बात

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Mehendi ceremony photos: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद अब मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सामने आई है। आलिया ने खुद इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। देखें रालिया की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज...

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt
Ranbir Kapoor And Alia Bhatt 
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट ने शेयर की मेहेंदी सेरेमनी की फोटोज।
  • मेहंदी सेरेमनी में रणबीर कपूर ने खास अंदाज में किया पिता को याद।
  • रणबीर कपूर ने हाथ पर रचाई आलिया भट्ट के नाम की मेहंदी।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Mehendi ceremony: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। अब शादी के दो दिन बाद एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की फोटोज शेयर की है। फोटोज में साफ दिख रहा है कि मेहंदी सेरेमनी में कपूर और भट्ट परिवार ने खूब धमाल मचाया। इस दौरान रणबीर कपूर ने खास अंदाज में अपने पापा ऋषि कपूर को याद किया।    

आलिया भट्ट ने रणबीर (Alia Bhatt Ranbir Kapoor Mehendi ) के नाम की मेहंदी रचाई। वहीं, रणबीर कपूर भी पीछे नहीं रहे। रणबीर ने भी अपनी हथेली पर आलिया भट्ट का नाम लिखवाया। वहीं, एक फोटो में रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की तस्वीर वाला फोटो फ्रेम दिखा रहे हैं। मेहंदी सेरेमनी में होने वाले दूल्हा-दुल्हन ने जमकर रोमांटिक पोज भी दिए। इसके अलावा रणबीर कपूर अपनी मम्मी नीतू कपूर, बहन करीना कपूर और रिद्धिमा कपूर सहानी, जीजा भरत सहानी के साथ डांस कर रहे हैं। 

Ranbir Kapoor Alia Bhatt

Ranbir Kapoor Alia Bhatt

Also Read:शादी के बाद कपूर परिवार में चलेगा बहू आलिया भट्ट का राज, सास नीतू कपूर ने कर दिया ऐलान    

किसी सपने जैसी थी मेहंदी सेरेमनी
आलिया भट्ट ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेहंदी सेरेमनी किसी सपने जैसी थी। ये दिन प्यार, परिवार और हमारे प्यारे दोस्त और बहुत सारे फ्रेंच फ्राइज से भरा था। लड़केवालों ने एक सरप्राइज दिया। अयान (ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर) ने डीजे की कमान अपने हाथ में ली। मिस्टर कपूर (मेरे फेवरेट आर्टिस्ट ने मेरे फेवरेट गानों पर परफॉर्म किया) का बड़ा सरप्राइज दिया। कुछ दिन होते हैं और कुछ ऐसे भी दिन होते हैं।' मेहंदी सेरेमनी में रणबीर और आलिया ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए।  

Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Mehendi

मास्टर राजेंद्र सिंहजी ने किया था कोरियोग्राफ
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी के कोरियोग्राफर मास्टरजी राजेंद्र सिंह ने  एक इंटरव्यू में बताया कि कपूर फैमिली ने आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई के गाने ढोलीदा, मेहंदी है रचने वाली और तेनू लेके मैं जावांगा में सरप्राइज परफॉर्मेंस दी। 

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Mehendi

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के दो दिन बाद रणबीर और आलिया एक छोटी सी पार्टी रखने जा रहे हैं। ये पार्टी रणबीर-आलिया के घर पर ही होगी। पार्टी में केवल करीबी दोस्त और कपूर एवं भट्ट परिवार के लोग शामिल होंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर