Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: आज वास्तु हाउस में होगी रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की शादी, जानें किस समय लेंगे सात फेरे

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जानें किस समय और कहां फेरे लेंगे दोनों।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt to Tie Knot At Vastu House
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt to Tie Knot At Vastu House  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी करने जा रहे हैं।
  • यह स्टार कपल रणबीर के वास्तु हाउस में शादी करेगा।
  • जानें किस समय सात फेरे लेंगे रणबीर- आलिया।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Wedding: आखिरकार वो दिन आ ही गया जब बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों आज यानी 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर के वास्तु हाउस में शादी करेंगे। इसकी जानकारी खुद रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और मां नीतू कपूर ने कल मेहंदी सेरेमनी के बाद दी थी। 

इस स्टार कपल की शादी की तैयारियां जोरो शोरो पर है और हल्दी की रस्म के लिए दोनों परिवारों के लोग वास्तु हाउस पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक रणबीर के घर पर शादी से पहले की रस्में पूरी की जाएंगी जिसमें हल्दी के अलावा चूड़ा और कलीरे की रस्में शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें: रिद्धिमा कपूर ने किया खुलासा- बताया कब है रणबीर-आलिया की शादी, नीतू कपूर ने खुलकर की बहू की तारीफ

किस समय लेंगे फेरे?

जानकारी के मुताबिक कपल रणबीर कपूर के वास्तु हाउस में आज दोपहर 2 बजे सात फेरे लेगा। हालांकि कल ही यह साफ हो गया था कि दोनों की शादी वास्तु हाउस में होगी लेकिन अब शादी के समय की जानकारी भी सामने आ चुकी है। इससे पहले 13 अप्रैल को मेहंदी सेरेमनी थी जिसमें दोनों परिवारों के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे जिसमें नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, पूजा भट्ट, महेश भट्ट, करण जौहर, अयान मुखर्जी, श्वेता बच्चन नंदा और रीमा कपूर शामिल हैं।

करिश्मा कपूर ने साझा की मेहंदी की पहली तस्वीर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मेहंदी फंक्शन की तस्वीर करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस तस्वीर में करिश्मा के पैर पर मेहंदी लगी हुई नजर आ रही है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'मुझे मेहंदी से प्यार है' इसके साथ उन्होंने हार्ट वाली इमोजी बनाई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर