रंगोली चंदेल ने ऋतिक रोशन पर फिर साधा निशाना, अपने साथ फोटो शेयर कर बताया 'पप्पू'

Rangoli Chandel Slams Hrithik Roshan: कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने ऋतिक रोशन के साथ फोटो शेयर कर उनपर निशाना साधा और उन्हें पप्पू बताया।

Rangoli Chandel slams Hrithik Roshan Again
Rangoli Chandel slams Hrithik Roshan Again  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने हाल ही में एक बार फिर ऋतिक रोशन पर निशाना साधा
  • रंगोली ने ऋतिक के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है
  • रंगोली ने इस फोटो को शेयर कर उन्हें पप्पू बताया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बड़ी बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर सेलेब्स पर निशाने साधती रहती हैं। वो एक्टर ऋतिक रोशन पर अक्सर तंज कसती रही हैं और अब एक बार फिर उन्होंने ऋतिक पर निशाना साधा है। 

रंगोली ने ऋतिक के साथ अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें वो सूट पहने दिख रही हैं जबकि ऋतिक उनके साथ ब्लैक सूट पहने खड़े हैं। फोटो देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस समय तक दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। रंगोली ने इस फोटो को पोस्ट कर ऋतिक को 'पप्पू' बताया है। इस फोटो को पोस्ट कर उन्होंने लिखा, 'ये देखो पप्पू जी, सारा दिन मुझे इंप्रेस करने में लगा रहता था ताकि मेरी बहन की गुड बुक्स में आ जाए और आज क्या कहता है हम आपके हैं कौन।'

रंगोली के इस पोस्ट पर मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ यूजर इसमें रंगोली का साथ दे रहे हैं और उन्हें सबकुछ भुलाकर आगे बढ़ने के लिए कह रहे हैं तो वहीं कुछ ऋतिक का साथ दे रहे हैं और उनका कहना है कि ऋतिक बहुत अच्छे इंसान हैं और हमें एक तरह की कहानी सुनकर उसपर यकीन नहीं करना चाहिए। मालूम हो कि पिछले महीने ही रंगोली ने ऋतिक पर निशाना साधा था। रंगोली ने कहा था कि जावेद अख्तर ने कंगना रनौत को ऋतिक से माफी मांगने के लिए कहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rangoli Chandel (@rangoli_r_chandel) on

बता दें कि रंगोली चंदेल आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसे कई सेलेब्स पर निशाना साध चुकी हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर कई बार वो खुद भी यूजर्स के निशाने पर आ जाती हैं। पिछले महीने उन्होंने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के दूसरी बार सरोगेसी के जरिए दूसरी बार मां बनने पर भी निशाना साधा था और कहा था कि लोगों को अनाथ बच्चों को गोद लेना चाहिए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर