रणवीर सिंह ने मेकअप आर्टिस्ट को कहा 'भाभी', आया ये मजेदार रिएक्‍शन

बॉलीवुड
Updated Nov 06, 2019 | 13:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रणवीर सिंह ने हाल ही में एक मेकअप आर्ट‍िस्‍ट को भाभी कहकर बुलाया। देखें द‍िल्‍ली में हुए इस मजेदार वाकये में आगे क्‍या हुआ

ranveer singh
ranveer singh  |  तस्वीर साभार: Instagram

कुछ ही स्टार ऐसे होते हैं, जो रणवीर सिंह की तरह दर्शकों का ऑफ स्क्रीन भी मनोरंजन कर पाते हैं। इस बात को अभिनेता ने एक बार फिर साबित कर दिया है। रणवीर हाल ही में एक हाई प्रोफाइल शादी में डांस करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में थे। बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जहां रणवीर अपने हिट गानों 'राम-लीला' फिल्म के गाने 'ततड़-ततड़' और 'सिम्बा' के 'आंख मारे' पर अपनी अदाओं का जलवा दिखा रहे हैं।

हालांकि, जो वीडियो प्रशंसकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है, वह वास्तव में डांस प्रदर्शन का नहीं है, बल्कि यह एक क्लिप का है, जिसमें रणवीर लोकप्रिय मेकअप कलाकार गुनीत विर्दी को 'भाभी' कहते हुए दिखाई देते हैं।

गुनीत ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, जब रणवीर सिंह आपको भाभी कहे, तब समझ लीजिए, दिल के अरमां आंसुओं में बह गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
That moment when @ranveersingh calls u Bhabhi???????? Dil k aramaaa aansuuoo main bheh gaae??? A post shared by Guneet Virdi (@guneetvirdimua) on

जहां तक फ‍िल्‍मों की बात है तो रणवीर सिंह अगले साल फ‍िल्‍म 83 में कप‍िल देव के रोल में नजर आएंगे। वहीं उनके पास यशराज फ‍िल्‍म्‍स की एक और मूवी है। चर्चा है क‍ि संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा में भी वह लीड रोल में होंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर