राज कपूर की एक्ट्रेस थीं रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क, दिलचस्प है पहली मुलाकात का किस्सा

Chand Burke Ranveer Singh Grandmother: रणवीर सिंह के एनर्जी का हर कोई दीवाना है। रणवीर को ये एनर्जी अपनी दादी चांद बर्क से विरासत में मिली है। जानिए रणवीर की दादी के बारे में...

Chand Burke
Chand Burke 
मुख्य बातें
  • रणवीर को एनर्जी अपनी दादी चांद बर्क से विरासत में मिली है।
  • चांद बर्क का जन्म दो फरवरी 1932 को झूमरा में हुआ था
  • चांद बर्क ने राज कपूर की पॉपुलर फिल्म बूट पॉलिश से बॉलीवुड में डेब्यू किया था

मुंबई. रणवीर सिंह की एनर्जी का हर कोई दीवाना है। रणवीर सिंह के लिए कहा जाता है कि खुद एनर्जी उनसे एनर्जी लेती हैं। अब रणवीर सिंह की चुस्ती का राज खुल गया है। दरअसल रणवीर को ये चुस्ती और फुर्ती अपनी दादी चांद बर्क से विरासत में मिली है। चांद बर्क 50 के दशक में टॉप मोस्ट एक्ट्रेस में मानी जाती थीं।

चांद बर्क ने राज कपूर की पॉपुलर फिल्म बूट पॉलिश से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनका जन्म दो फरवरी 1932 को झूमरा में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में हैं। चांद एक क्रिश्चियन परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके 12 भाई-बहन थे। 

चांद अपने 12 भाई बहनों में सबसे छोटी थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1946 में आई पंजाबी फिल्मों से की थी। चांद बर्क को उनके डांस के कारण डांसिंग लिली ऑफ पंजाब भी कहा जाता था। 

राज कपूर इस बात से थे इंप्रेस 
राज कपूर और चांद बर्क की पहली मुलाकात का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। पहली मुलाकात में राजकपूर ने उनसे उनके परिवार के बारे में पूछा था। चांद ने बताया कि वह 12 भाई बहन हैं और मैं सबसे छोटी हूं।  राजकपूर ने इसके बाद पूछा कि आपके पिता क्या करते हैं? 

चांद ने राज कपूर को जवाब देते हुए कहा- बस अपने ढेर सारे बच्चों की परवरिश करते हैं और क्या? राज कपूर चांद बर्क की बेबाकी से काफी इंप्रेस हो गई थीं। उन्होंने अपनी फिल्म बूट पॉलिश के लिए साइन कर लिया था। फिल्म में उनका किरदार भी उनकी पर्सनेलिटी से काफी मिलता-जुलता था। 

सुंदर सिंह भवनानी से की थी शादी 
चांद बर्क ने साल 1957 में सुंदर सिंह भवनानी से शादी की थी। वह पेशे से आर्किटेक्ट और बिसनेसमैन थे। चांद बर्क और सुंदर सिंह भवनानी के दो बच्चे- बेटी टोनिया और बेटा जगजीत सिंह हुए थे।

जगजीत सिंह भवनानी रणवीर सिंह के पिता भी हैं। चांद बर्क जगजीत सिंह भवनानी को एक्टर बनाने चाहती थीं। हालांकि, उनके सपने को उनके पोते रणवीर सिंह ने पूरा किया। 28 दिसंबर 2008 में चांद बर्क का निधन हो गया था।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर