300 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं रणवीर सिंह, मुंबई से लेकर गोवा में हैं आलीशान घर

Ranveer Singh net worth 2022 To Car Collection: रणवीर सिंह ने अपने दम पर बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी और आज शौहरत के इस मुकाम पर पहुंचे हैं। रणवीर सिंह बॉलीवुड के ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। वह एक फिल्म के लिए काफी मोटी फीस लेते हैं...

ranveer singh All property details From net worth 2022 To  per movie fees and Car Collection
रणवीर सिंह। 
मुख्य बातें
  • 6 जुलाई को जन्मे रणवीर सिंह का बचपन से ही एक्टर बनने का सपना था
  • आज रणवीर बॉलीवुड में ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं
  • जानें एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं रणवीर सिंह

Ranveer Singh net worth 2022: रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग और फैशन सेंस की वजह से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। उनके फैशन की हर जगह खूब चर्चे रहते हैं। 6 जुलाई 1985 को जन्मे रणवीर सिंह का बचपन से ही एक्टर बनने का सपना था। लेकिन उनको पता था कि यह इतना आसान नहीं रहा। रणवीर सिंह ने अपने दम पर बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी और आज शौहरत के इस मुकाम पर पहुंचे हैं। रणवीर सिंह बॉलीवुड के ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। वह एक फिल्म के लिए काफी मोटी फीस लेते हैं। 

फैशनेबल रणवीर सिंह को जूतों का बेहद शौक है। उनके पास जूतों का बड़ा कलेक्शन है। बताया जाता है कि रणवीर सिंह के पास करीब हजार से ज्यादा जूते हैं जिनकी कीमत 68 लाख रुपए से भी ज्यादा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की टोटल नेटवर्थ 223 करोड़ से ज्यादा है। एक्टर की कमाई फिल्मों से मिलने वाली फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टेज शो पर निर्भर है। रणवीर सिंह भारत के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में शामिल हैं। रणवीर सिंह के पास करीब 300 करोड़ की प्रॉपर्टी है। 

पढ़ें- रणबीर कपूर-वाणी कपूर का बोल्ड फोटोशूट, अर्सलान गोनी-सुजैन खान के रिश्ते पर बोले जायद खान

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranveersingh)

रणवीर सिंह के पास हैं आलीशान घर
2015 में रणवीर सिंह ने साउथ मुंबई में 8 करोड़ का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। उनकी पर्सनल इन्वेस्टमेंट करीब 75 करोड़ की बताई जाती है। रणवीर के पास मुंबई में एक सी-फेसिंग फ्लैट भी है, जो कुछ समय पहले उन्होंने 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। रणवीर सिंह के पास गोवा में भी एक बंगला है जिसकी कीमत 9 करोड़ से भी ज्यादा है।

कितनी है रणवीर सिंह की फीस
रणवीर सिंह अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी। इसके बाद उनको फिल्म लुटेरा में देखा गया लेकिन संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला ने रणवीर सिंह की किस्मत बदल दी। दीपिका पादुकोण के साथ उनकी ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके साथ ही रणवीर करीब दो दर्जन ब्रांड एंडोर्स करते हैं और उनके एक ब्रांड को एंडोर्स करने की फीस 4-5 करोड़ रुपये होती है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल में रणवीर सिंह 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranveersingh)

रणवीर सिंह का कार कलेक्शन
रणवीर सिंह को कारों का बहुत ज्यादा क्रेज है। रणवीर के पास  3.88 करोड़ रुपये कीमत की Aston Martin Rapid S है और Mercedes Benz GLS भी है जिसकी कीमत 83 लाख रुपये है। इतना ही नहीं रणवीर के पास एक जैगवार एक्सजेएल भी है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 99.56 लाख रुपये है। वहीं रणवीर के गैराज में एक Range Rover Vogue भी है। इसकी कीमत 1.58 करोड़ रुपये है। रणवीर के कार कलेक्शन में प्राडो भी शामिल है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर