बवाल है Ranveer Singh का नया लुक, ब‍िना शर्ट के कोट और दो पोनीटेल में आए नजर, Watch Video

Ranveer Singh Latest Look: बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह आए दिन अजीबोगरीब लुक्‍स अपनाते हैं और चर्चा में आ जाते हैं। अब रणवीर एक बार फ‍िर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं।

Ranveer singh New look
Ranveer singh New look 
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किए गए
  • एयरपोर्ट पर अपने नए लुक में नजर आए रणवीर सिंह
  • बिना शर्ट के कोट पहना था, दो पोनीटेल बनाई थीं

Ranveer Singh Latest Look: बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह आए दिन अजीबोगरीब लुक्‍स अपनाते हैं और चर्चा में आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार उनके आउटफ‍िट्स और लुक्‍स का मजाक भी बनता है। कई बार वह चमकीले आउटफ‍िट्स या भड़कीले रंगों को कैरी करते नजर आए हैं। फैंस ने कई बार तो उनका मजाक ये कहकर उड़ाया है कि वे पत्‍नी दीपिका पादुकोण के कपड़े पहन लेते हैं लेकिन उन्‍हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

रणबीर बिंदास होकर नए नए एक्‍सपेरीमेंट करते रहते हैं। अब रणवीर एक बार फ‍िर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रणवीर सिंह एयरपोर्ट के बाहर स्‍पॉट किए गए जहां वह ब्‍लू कलर के कोट पेंट में दिखाई द‍िए। धारियों वाले इस सूट को उन्‍होंने बिना शर्ट के पहना था। चेहरे पर ब्‍लैक मैचिंग मास्‍क लगाए रणवीर सिंह ब्‍लैक चश्‍मा लगाए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

वहीं सबसे ज्‍यादा ध्‍यान खींचा उनकी दो चोटियों ने। रणवीर सिंह ने दो पोनीटेल बनाई हुई थी। उनके गले में गणेश जी का एक लॉकेट भी नजर आया। जैसी ही रणवीर सिंह का ये लुक सोशल मीडिया पर सामने आया तो वायरल हो गया। कुछ फैंस उनके इस नए लुक की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ने एक बार फ‍िर उन्‍हें ट्रोल किया है।  

बता दें कि रणवीर सिंह आखिरी बार साल 2019 में आई फ‍िल्‍म गली बॉय में नजर आए थे। कोरोना ने उनकी फ‍िल्‍मों की रिलीज का गणित बिगाड़ दिया। उनकी  फ‍िल्‍म 83 की रिलीज अभी तक लटकी हुई है और ये साफ नहीं हो पाया है कि फ‍िल्‍म कब आएगी। फ‍िल्‍म 83 में रणवीर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इस फ‍िल्‍म में उनकी पत्‍नी दीपिका पादुकोण भी साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह जयेश भाई जोरदार, सर्कस और रॉकी रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। फैंस को उनकी फ‍िल्‍मों का बेसब्री से इंतजार है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर