भट्ट फैमिली से पुरानी है रणवीर शौरी की तकरार, बोले- मेरे बारे में झूठी और खराब बातें फैलाते थे...

Ranvir Shorey Bhatt Family Rift: रणवीर शौरी कई इंटरव्यूज में भट्ट परिवार के साथ अपने खराब रिश्तों के बारे में बात कर चुके हैं। कथित तौर पर वह पूजा भट्ट के साथ रिश्ते में थे, लेकिन यह एक बुरे नोट पर खत्म हुए..

bollywood Actor Ranvir Shorey on rift with the Bhatt Family
रणवीर शौरी। 
मुख्य बातें
  • रणवीर शौरी कई इंटरव्यू में भट्ट परिवार के साथ अपने रिश्तों पर बात कर चुके हैं।
  • इस मामले के बाद वो प्रोफेशनली और सोशली अलग-थलग हो गए थे।
  • उन्होंने यह भी कहा था कि भट्ट परिवार उनके बारे में गलत अफवाहें फैलाएगा।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी इंडस्ट्री के जाने मानें कलाकारों में से एक हैं। उनको ट्रैफिक सिग्नल, आजा नचले जैसी कई यादगार फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। पहले भी रणवीर शौरी कई इंटरव्यूज में भट्ट परिवार के साथ अपने खराब रिश्तों के बारे में बात कर चुके हैं। बात 2000 के दशक की शुरुआत की है जब उनके और भट्ट परिवार के बीच अनबन हुई। इसका असर रणवीर शौरी के करियर और फिल्मों पर भी पड़ा। कथित तौर पर वह पूजा भट्ट के साथ रिश्ते में थे, लेकिन यह एक बुरे नोट पर खत्म हुए। अभिनेत्री पूजा भट्ट ने कथित रूप से मारपीट का जिक्र करते हुए उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई।

अब रेडिफ के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में रणवीर शौरी ने दावा किया कि भट्ट खराब बातें करते थे और उनके बारे में झूठ फैलाते थे। रणवीर ने आगे बताया कि उन्होंने उनको दुश्मनों नहीं चुना। भट्ट परिवार के साथ रिश्तों में दरार के बाद उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा?

इस पर रणवीर शौरी बताते हैं, 'सबसे पहले मुझे नहीं लगता कि वो लोग उतने शक्तिशाली हैं। दूसरी बात, यह ऐसा नहीं है कि मैंने उनसे बाहर निकलने के लिए दुश्मनी को विकल्प बनाया। यह वो थे जिन्होंने अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए ऐसा किया था। वे सार्वजनिक रूप से मेरे बारे में झूठ बोलने लगे।'

रणवीर ने कहा, 'मेरा अपना भाग्य था। वे आपको नीचे करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वे आपका भाग्य नहीं छीन सकते।'

इससे पहले रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि भट्ट परिवार के साथ उनके रिश्ते खराब होने से के बाद वो प्रोफेशनली और सोशली अलग-थलग हो गए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि भट्ट परिवार उनके बारे में गलत अफवाहें फैलाएगा, जैसे कि वो गालियां देते हैं या शराबी हैं। रणवीर ने ये भी बताया था वो टाइम उनके लिए वास्तव में टॉक्सिक था और उन्हें कुछ समय के लिए देश छोड़ना पड़ा था। वो खुद को काफी असहाय और शक्तिहीन महसूस कर रहे थे क्योंकि भट्ट इतने शक्तिशाली हैं कि प्रेस सिर्फ उनकी बात सुनेगा और दूसरा पक्ष जानने की जहमत भी नहीं उठाएगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर