चोर-पुलिस की अनोखी लड़ाई की दास्तां है Matsya Kaand, जानें कौन है स्टार कास्ट, कब और कहां देखें यह शो 

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Nov 23, 2021 | 12:53 IST

Matsya Kaand Web Series: चोर और पुलिस की लड़ाई काफी फेमस है लेकिन मत्स्य कांड वेब सीरीज अपने दर्शकों के लिए कुछ अलग कंसेप्ट लेकर आया है। इस वेब सीरीज में चोर और पुलिस के बीच की लड़ाई बहुत स्पेशल और रोमांचक है। 

ravi dubey, ravi kishan and zoya afroz starrer web series matsya kaand, matsya kaand web series
मत्स्य कांड वेब सीरीज   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एमएक्स प्लेयर की ओरिजिनल वेब सीरीज है मत्स्य कांड।
  • रवि दुबे और रवि किशन हैं मुख्य स्टार कास्ट।
  • 18 नवंबर को रिलीज हुई थी यह वेब सीरीज। 

Ravi Dubey, Ravi Kishan And Zoya Afroz Matsya Kaand Web Series: पिछले कुछ दिनों से टीवी के जाने-माने अभिनेता रवि दुबे (Ravi Dubey) सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि हाल ही में रवि दुबे की एक रोमांचक वेब सीरीज मत्स्य कांड (Matsya Kaand) एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई है जिससे दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पांस मिला है। रवि दुबे के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार रवि किशन (Ravi Kishan) भी इस वेब सीरीज में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। चोर और पुलिस की लड़ाई पर आधारित वैसे तो कई मूवीज और वेब सीरीज बने हैं। लेकिन मत्स्य कांड एक ऐसी वेब सीरीज है जिसे कुछ नए कंसेप्ट पर बनाया गया है। यह वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर 18 नवंबर को रिलीज हो गई थी। 

कब और कहां देखें मत्स्य कांड

मत्स्य कांड वेब सीरीज 18 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो गई थी। अगर आप यह वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो एमएक्स प्लेयर पर यह वेब सीरीज स्ट्रीम हो रही है आप इसे इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

कौन है स्टार कास्ट

मत्स्य कांड वेब सीरीज में टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रवि दुबे ने मुख्य भूमिका निभाई है। रवि दुबे इस वेब सीरीज में मत्स्य थडा का किरदार निभा रहे हैं। रवि दुबे के साथ इस वेब सीरीज में भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार रवि किशन ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। वह इस वेब सीरीज में एसीपी तेजराज सिंह का किरदार निभा रहे हैं। रवि दुबे और रवि किशन के साथ इस वेब सीरीज में जोया अफरोज को भी फीचर किया गया है। 

क्या है मत्स्य कांड वेब सीरीज की कहानी? 

मत्स्य कांड वेब सीरीज सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन से भरपूर है। यह वेब सीरीज चोर और पुलिस की अनोखी लड़ाई पर आधारित है जिसमें रवि दुबे, रवि किशन और जोया अफरोज को फीचर किया गया है। इस वेब सीरीज को अजय भुयान ने अभिनीत किया है। रवि दुबे जो इस वेब सीरीज में मत्स्य थडा का किरदार निभा रहे हैं, वह लोगों को चकमा देकर लूट कर भाग जाते हैं। मत्स्य की वजह से शहर में खलबली मच गई है और लोग उससे डर रहे हैं। उसे पकड़ने के लिए खासतौर से एसीपी तेजराज सिंह को बुलाया जाता है जो काफी शातिर पुलिस वाला है। तेजराज सिंह के आ जाने से इस वेब सीरीज में चूहे-बिल्ली का रोमांचक खेल शुरू हो जाता है। अंत में देखा जाता है कि मत्स्य थडा एसीपी तेजराज को चैलेंज करता है और कहता है कि वह उनके नाक के नीचे से निकल जाएगा लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पाएंगे। अब यह आपको वेब सीरीज देखने के बाद ही पता चलेगा की मत्स्य पुलिस की हिरासत में आएगा या फिर उनके नाक के नीचे से निकल कर चला जाएगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

मत्स्य कांड वेब सीरीज का ट्रेलर 

जब रवि दुबे, रवि किशन और जोया अफरोज स्टारर इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब इसे दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया था। मत्स्य कांड वेब सीरीज का ट्रेलर काफी जबरदस्त था जिसने दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित किया था। आप मत्स्य कांड का ट्रेलर यहां देख सकते हैं।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर