ऐसा था ऋषि कपूर- नीतू कपूर के रिसेप्शन का कार्ड, सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो

Rishi Kapoor And Neetu Kapoor Reception Card: ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके और नीतू कपूर के रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर सामने आया है। दोनों का रिसेप्शन 23 जनवरी 1980 को हुआ था।

Rishi Kapoor, Neetu Kapoor
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor 
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर और नीतू कपूर के रिसेप्शन कार्ड की फोटो वायरल हो रही है। 
  • ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी साल 1980 में हुई थी।
  • ऋषि कपूर  और नीतू कपूर के रिसेप्शन कार्ड की फोटो वायरल हो रही है। 

मुंबई. ऋषि कपूर के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस उनकी पुरानी यादों को शेयर कर रहे हैं। वहीं, पति के निधन के बाद से नीतू कपूर टूट गई हैं। अब सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर  और नीतू कपूर के रिसेप्शन कार्ड की फोटो वायरल हो रही है। 

सोशल मीडिया पर वायरल इस कार्ड में लिखा है-'मिस्टर और मिसेज राज कपूर आपको अपने बेटे ऋषि कपूर (मिस्टर एंड मिसेज पृथ्वीराज कपूर का पोता) और नीतू (मिस्टर एंड मिसेज राजे सिंह की बेटी) के वेडिंग रिसेप्शन में आमंत्रित करते हैं।' 

कार्ड में वेन्यू की जानकारी देते हुए लिखा है-'ये रिसेप्शन बुधवार 23 जनवरी 1980 को 6.30 बजे से नौ बजे के बीच आर.के. स्टूडियोज चेंबूर बॉम्बे में होगा। कार्ड में शम्मी कपूर, रणधीर कपूर, शशि कपूर, राजन नंदा का नाम लिखा हुआ है।'

नीतू कपूर ने शेयर की फोटो
नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। फोटो में ऋषि कपूर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ नीतू कपूर ने लिखा- 'हमारी कहानी खत्म हुई।' इससे पहले ऋषि कपूर के परिवार ने एक बयान जारी किया था। 

आपको बता दें कि नीतू कपूर आखिरी वक्त तक अपने पति ऋषि कपूर के साथ थीं।  नीतू कपूर ने कहा था कि-'मुझे इन दिनों ऐसा लगा कि मैं इनकी मां बन गई हूं। ये मेरे तीसरे बच्चे हैं। इनका खाना, सोना, दवाइयां जैसे एक बच्चे की देखभाल की जाती है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
End of our story A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये लोग 
ऋषि कपूर को उनके बेटे रणबीर कपूर ने मुखाग्नि दी। वहीं नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन के साथ आलिया भट्ट शमशान घाट में मौजूद रहीं। 


पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रिद्धिमा कपूर साहनी जल्द से जल्द पहुंचना चाहती थीं। इसलिए वो दिल्ली से मुंबई पहुंचने के सफर पर निकल चुकी थीं। नीतू कपूर ने आलिया भट्ट से रिद्धिमा को फेस टाइम पर लेने के लिए कहा था।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर