एकता कपूर की दिवाली पार्टी में फूटा ऋषि कपूर का गुस्सा, फोटोग्राफर्स को इस बात पर लगाई डांट

बॉलीवुड
Updated Oct 28, 2019 | 15:18 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Rishi Kapoor Angry: ऋषि कपूर को कई इवेंट्स में अपना आपा खोते हुए देखा है। ताजा मामला एकता कपूर की दिवाली पार्टी का है। इस पार्टी में ऋषि कपूर का गुस्सा फोटोग्राफर्स पर फूट पड़ा।

Rishi Kapoor
Rishi Kapoor 
मुख्य बातें
  • एकता कपूर की दिवाली पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में ऋषि कपूर फोटोग्राफर्स से नाराज दिख रहे हैं।
  • ऋषि कपूर हाल ही में अमेरिका से कैंसर का ट्रीटमेंट करवाकर लौटे हैं।

मुंबई. ऋषि कपूर एक्टिंग के अलावा अपने गुस्से के लिए भी जाने जाते हैं। ऋषि कपूर को कई इवेंट्स में फोटोग्राफर्स पर नाराज होते हुए देखा है। एकता कपूर की दिवाली पार्टी के मौके पर भी ऋषि का गुस्सा फोटोग्राफर्स पर फूट पड़ा।   

एकता कपूर की दिवाली पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऋषि कपूर फोटोग्राफर्स से नाराज दिख रहे हैं। दरअसल फोटोग्राफर्स ऋषि कपूर से पोज देने के लिए कह रहे हैं। इस पर ऋषि कहते हैं- शोर मत मचाओ। हमें अपनी इज्जत रखनी है।

ऋषि कपूर कहते हैं- लोगों ये न बोले कि फिल्म वाले इतना धमाल करते हैं। फोटो लो जो करना है करो लेकिन शोर मत मचाओ। मैं आपको हर दफा देखता हूं कि आप चिल्लाते रहते हो इधर देखो, उधर देखो। प्लीज ऐसा मत करो।   

हाथ जोड़कर कही ये बात
ऋषि कपूर गुस्से में कहते हैं- मैं फिल्म इंडस्ट्री का सीनियर मेंबर हूं। हालांकि, ऋषि कपूर का गुस्सा थोड़े वक्त बाद शांत हो जाता है। वो फिर विनम्रता से कहते हैं ये भी हमारे दोस्त हैं। इनके बिना हम नहीं जी सकते और हमारे बिना ये नहीं जी सकते। 

ऋषि फिर हाथ जोड़कर  कहते हैं कि- प्लीज शोर न मचाएं और माहौल की गरिमा को बनाए रखें। इसके बाद नीतू कपूर बाहर आती हैं तो ऋषि सभी से कहते हैं कि वो रास्ता छोड़ दें। इसके बाद दोनों कपल वहां से निकल जाते हैं। 

ट्रीटमेंट करवाकर लौटे ऋषि कपूर 
ऋषि कपूर हाल ही में अमेरिका से कैंसर का ट्रीटमेंट करवाकर लौटे हैं।  ऋषि ने वापस आते ही दो बड़े प्रोजेक्ट्स को साइन कर लिया हैं और उनके लिए डेट्स भी फाइनल कर दी हैं। इसी सिलसिले में ऋषि एक मूवी के सेट पर पहुंचे हैं। 

सूत्रों की मानें तो ऋषि की फैमिली ने अभी उनसे धीरे-धीरे काम करने को कहा है।   ऋषि ने बताया कि इस जंग में पत्नी नीतू ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया और इस मुश्किल भरे दौर में वो उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी थीं। आपको बता दें कि ऋषि कपूर पिछले साल से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं  


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर