Rishi Kapoor Photos: ऋषि कपूर के दामाद भरत साहनी को आई उनकी याद, शेयर की 10 साल पुरानी तस्वीरें

बॉलीवुड
Updated May 07, 2020 | 12:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Rishi Kapoor Photos with son-in-law Bharat Sahni: ऋषि कपूर के दामाद और रिद्धिमा के पति भरत साहनी ने अपने ससुर को याद किया और कुछ फोटोज शेयर की।

Rishi Kapoor Photos with son-in-law Bharat Sahni
Rishi Kapoor Photos with son-in-law Bharat Sahni  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भरत साहनी ने शेयर की ऋषि कपूर की फोटोज
  • 10 साल पहले की हैं फोटोज
  • इसमें नीतू कपूर और रिद्धिमा भी नजर आ रही है

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। उन्होंने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर के निधन के खबर हर किसी के लिए बड़ा झटका थी। फैंस के साथ-साथ परिवार के लोग भी ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं। उनके दामाद और रिद्धिमा कपूर साहनी के पति भरत साहनी ने हाल ही में ऋषि कपूर के साथ 10 साल पुरानी तस्वीरें शेयर की।

इन फैमिली फोटोज में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा और भरत नजर आ रहे हैं। ये उनकी बेटी समारा के जन्म से पहले की तस्वीरें हैं। तस्वीरों में पूरा परिवार बहुत खुश लग रहा है। हालांकि इनमें रणबीर कपूर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Beautiful memories #2010 #newyearseve Just before Samara was born! A post shared by Bharat Sahni (@brat.man) on

फोटोज के साथ भरत साहनी ने लिखा, 'साल 2010 न्यू ईयर ईव की खूबसूरत तस्वीरें। समारा के पैदा होने से ठीक पहने की फोटोज।' कुछ दिन पहले भरत और रिद्धिमा की शादी की तस्वीरें भी सामने आई थीं। साल 2006 में दोनों की शादी हुई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@brat.man) on

आपको बता दें कि ऋषि अपनी बेटी रिद्धिमा के बेहद करीब थे। लेकिन जब उनकी मौत हुई तो रिद्धिमा उनके पास नहीं थी। वे दिल्ली में रहती हैं। लॉकडाउन के चलते रिद्धिमा मुंबई में नहीं थीं। वे अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाई थीं। वो एचआरडी मंत्रालय से इजाजत लेकर सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंचीं थीं। उनके पहुंचने के बाद ऋषि कपूर की प्रेयर मीट रखी गई जिसमें वो शामिल थीं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@neetu54) on

गौरतलब है कि ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हुआ था। लंबे वक्त तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला। इस दौरान नीतू कपूर मजबूत से उनके साथ खड़ी रहीं। पिछले साल ही वे वापस भारत लौटे थे। लेकिन उनका कैंसर वापस आ गया और 30 अप्रैल को वे दुनिया छोड़ कर चले गए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर