अब ऐसा है नीतू और रणबीर कपूर का हाल, ऋषि कपूर के अंकल प्रेम चोपड़ा ने किया खुलासा

Rishi Kapoor Death: लॉकडाउन के कारण ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में कई लोग शामिल नहीं हो सके थे। अब ऋषि कपूर के अंकल प्रेम चोपड़ा ने बताया कि नीतू कपूर और रणबीर कपूर का हाल कैसा है।

Rishi Kapoor, Prem Chopra
Rishi Kapoor, Prem Chopra 
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर के निधन को एक हफ्ते से ज्यादा वक्त बीत गया है।
  • ऋषि कपूर के अंकल प्रेम चोपड़ा ने बताया कि अब उनके परिवार का हाल कैसा है।
  • प्रेम चोपड़ा ने बताया कि इलाज के बाद उनकी इम्युनिटी खत्म हो गई थी।

मुंबई. ऋषि कपूर के निधन को एक हफ्ते से ज्यादा वक्त बीत गया है। ऋषि कपूर के अंकल प्रेम चोपड़ा ने बताया है कि नीतू कपूर और रणबीर कपूर का हाल अब कैसा है। प्रेम चोपड़ा ने ये भी खुलासा किया कि ट्रीटमेंट के बाद उनकी इम्युनिटी काफी कम हो गई थी।   

Spotboye से बातचीत में प्रेम चोपड़ा ने कहा- 'मैं लॉकडाउन के कारण उनके अंतिम संस्कार में नहीं जा सका था। मैंने नीतू को फोन किया वह और रणबीर कपूर काफी मजबूती से इन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।' 

बकौल प्रेम चोपड़ा- 'वह दो साल से बीमार थे। हां जब वह अमेरिका से अपना ट्रीटमेंट करवाकर लौटे तो मैं उनसे मिला था। उस दिन मेरा बर्थडे (23 सितंबर) था। वह मुझसे मिलने के लिए मेरे घर आए थे।'

चली गई थी इम्युनिटी 
प्रेम चोपड़ा ने कहा कि- 'इसके बाद मैं उनके घर गया। वह काफी अच्छे दिख रहे थे और उन्होंने मुझे बताया कि वह कैंसर से उबर गए हैं। हालांकि, ऋषि कपूर ने कहा कि उनकी इम्युनिटी काफी कम हो गई है। ऐसे में उन्हें आराम की जरूरत है।'

प्रेम चोपड़ा बताते हैं कि- 'इसके बाद उन्हें नीमोनिया हो गया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। मेरे लिए ये काफी बड़ा नुकसान है। वह मेरे काफी करीब थे। वह एक समझदार एक्टर थे, जो काफी ज्यादा मेहनत करते थे।'  

लोग समझते थे गलत 
प्रेम चोपड़ा ने कहा कि- 'वह अपनी मन की करते थ और खुलकर अपनी बात और विचार को रखते थे। ऐसे में लोग उन्हें कई बार गलत भी समझते थे। हालांकि, बाद में लोग वापस आकर कहते थे कि उन्होंने उन्हें गलत समझा।' 

आपको बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके बेटे रणबीर कपूर ने उनकी अस्थियां को मुंबई स्थित बाणगंगा टैंक में विसर्जित कर दिया। इस दौरान नीतू कपूर, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर सहानी और अयान मुखर्जी भी मौजूद थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर